14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यभूपेश बघेल की एक गलती से विधानसभा चुनाव हार गई कांग्रेस, पूर्व...

भूपेश बघेल की एक गलती से विधानसभा चुनाव हार गई कांग्रेस, पूर्व डेप्युटी CM TS सिंहदेव ने किया बड़ा दावा

Published on

अंबिकापुर

पूर्व डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव के एक और बयान से सियासत का पारा चढ़ने लगा है। उनका यह बयान टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल की खींचतान को एक बार फिर सामने लेकर आया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में नगर निगम अंबिकापुर को कम पैसे मिले। इससे शहर की सड़कों के काम नहीं हुए। यही सभी वजहें विधानसभा चुनाव में हार का कारण बना। कांग्रेस नगर निगम क्षेत्र से पिछड़ गई।

टीएस सिंहदेव इतने में ही नहीं रुके। उन्होंने, अंबिकापुर महापौर को लेकर भी बयान दिया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि महापौर का पहला कार्यकाल अच्छा था। इसलिए दूसरे कार्यकाल में जीत मिली जबकि मेयर के पहले कार्यकाल के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ अजय तिर्की के दूसरे कार्यकाल को 10 में से 6.5 अंक दिया है जबकि उन्होंने महापौर के पहले कार्यकाल को 7 नंबर देते हैं।

फंड नहीं दिला पाने को माना अपनी गलती
टीएस सिंहदेव ने यह तक कह डाला कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान फंड नहीं मिलने से अंबिकापुर नगर निगम में विकास कार्य नहीं हुआ। जिस वजह से मुझे हार का सामना करना पड़ा। निगम की जनता ने मुझसे हिसाब किताब बराबर कर लिया है। ऐसे में टीएस सिंह देव ने अपने ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले सवाल खड़ा कर बीजेपी को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है।

विधानसभा चुनाव में मिली थी हार
आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार के दौरान डेप्युटी सीएम रहे टीएस सिंहदेव को विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी से मामूली अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। उनके प्रतिद्वंदी राजेश अग्रवाल ने 94 वोटों के अंतर से हराया था। दोनों के बीच वोटों का अंतर अंबिकापुर में सबसे ज्यादा रहा था। यहां अपनी हार की वजह टीएस सिंहदेव ने नगर निगम की नाकामी को माना। वहीं, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच चलती खींचतान को अंबिकापुर नगर निगम को विकास कार्यों के फंड नहीं मिलना माना।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...