14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबाथरूम में जूते के फीते से छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान,...

बाथरूम में जूते के फीते से छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मुंबई के इंटरनेशनल स्कूल में खौफनाक घटना

Published on

मुंबई

मुंबई के एक स्कूल में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। एक नामी स्कूल में 16 साल के एक छात्रा ने जूते के फीते ( शू लेस) से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 11वीं कक्षा की छात्रा ने इस घटना को स्कूल के बाथरूम में अंजाम दिया। छात्रा सुबह स्कूल पहुंची थी। रोज की तरह सुबह अपने लेक्चर भी अटेंट किए थे। इसके बाद दोपहर में छात्रा स्कूल के बाथरूम में गई और वहां पर छात्रा ने शू लेस से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के हड़कंप की स्थिति है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सुबह साढ़े नौ बजे लगाई फांसी
जानकारी के यह घटना मुंबई के गोरेगांव स्थित ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल में हुई। 11वीं की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसाार गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के पीछे का कारण अनिश्चित है। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों ने जानकारी सामने आई है कि छात्रा का इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार लड़की ने ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम में जूते के फीते से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दुर्घटना से मौत का केस दर्ज
पुलिस ने अभी तक कोई सुसाइड नाेट नहीं मिलने पर इस मामले में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि अभिभावकों या स्कूल की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, वे घटना की जांच जारी रखे हुए हैं। स्कूल ने अपने प्रमुख पैट्रिक हर्वर्थ की ओर से एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि मुझे यह सूचना साझा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे 11वीं कक्षा के एक छात्रा की आज सुबह मौत हो गई। मैं और अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकता, और मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप परिवार की निजता के प्रति समझदारी और सम्मान दिखाएं, क्योंकि वे इस त्रासदी से निपट रहे हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...