12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबेटे की मंगेतर पर आया बाप का दिल, मुहूर्त से पहले खुद...

बेटे की मंगेतर पर आया बाप का दिल, मुहूर्त से पहले खुद रचा ली शादी, गम में युवक बना संन्यासी

Published on

पुणे/नासिक

महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद अनूठा मामला सामने आया है। पिता ने बेटे की होनी वाली पत्नी यानी मंगेतर से खुद शादी कर ली। पिता की हरकत से बेटे को इतना सदमा लगा कि उसने सांसरिक जीवन का त्याग करते हुए संन्यास का रास्ता चुन लिया और वह साधु बन गया। नासिक की यह घटना काफी ज्यादा चर्चा में है। पिता द्वारा बेटे की मंगेतर छीनने का यह मामला वायरल हो रहा है।

मुहूर्त से पहले कर ली शादी
जानकारी के अनुसार बेटे का रिश्ता पक्का हो चुका था। दोनों घरों में तैयारियां चल रही थी। शादी के पहले जरूरी तमाम रस्मों को पूरा किया जा रहा था। इसी बीच लड़के के पिता ने चुपके से मुहर्त से पहले ही बेटे की हाेने वाली पत्नी से खुद विवाह रचा लिया। सामने आया है कि बेटे के लिए जिस लड़की को पसंद किया गया था। उससे लड़के के पिता को खुद प्यार हो गया था। बेटे की शादी हो इससे पहले दोनों ने मुहूर्त को इंतजार किए बिना ही विवाह कर लिया।

ऐन मौके पर दिया जोर का झटका
ऐन मौके पर शादी नहीं हो पाने से सदमा खाए युवक ने संन्यास का विकल्प चुना है। पिता की शादी करने के बाद से युवक ने साधु का जीवन चुन लिया है और कुछ सामान के साथ सड़क पर अपना डेर जाम लिया है। परिवार के लोगों ने दूसरी शादी की कोशिश करने और पिता से अलग रहने का विकल्प सुझाया लेकिन युवक साधु बनने का अपने फैसले पर अटल है। यह भी सामने आया है कि बेटे की शादी के पिता ने ही लड़की की तलाश शुरू की थी, लेकिन खुद प्यार हो जाने पर पिता ने बेटे की शादी से पहले खुद ही विवाह रचा लिया।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...