13.7 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeभोपालMP ATS टीम के 9 मेंबर सस्पेंड, गुरुग्राम के होटल में युवक...

MP ATS टीम के 9 मेंबर सस्पेंड, गुरुग्राम के होटल में युवक की मौत का मामला

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एमपी एटीएस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख ने एटीएस टीम के 9 सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है. इनमें टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. इसके अलावा आईजी लॉ एंड आर्डर पूरे मामले की जांच करेंगे. जांच के बाद लापरवाही पर ज़िम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी.

साइबर क्राइम के कथित तौर पर आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले को लेकर मध्य प्रदेश एटीएस हरियाणा पहुंची थी. एटीएस टीम ने सोहना में 23 साल के युवक को अपनी हिरासत में लिया और गुरुग्राम के एक होटल में रखा. लेकिन वह युवक होटल की तीसरी मंजिल के कमरे की बालकनी से गिरकर मर गया.

हरियाणा पुलिस ने बताया कि बिहार के रहने वाले हिमांशु कुमार को मंगलवार को मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अपनी गिरफ्तार किया. उसे गुरुग्राम के होटल में रखा गया था, उसके बाद उसे मध्य प्रदेश ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग करने के लिए अदालत में पेश किया जाना था.

पुलिस ने बताया कि होटल में रहने के दौरान कुमार ने मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों से टायॅलेट जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उसने केबल का इस्तेमाल कर बालकनी से भागने की कोशिश की. इस प्रयास में वह तीसरे मंजिल के कमरे की बालकनी से गिर गया. उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त अभिलक्ष जोशी ने बताया कि मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुग्राम में कार्रवाई करने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं किया था.

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...