9.6 C
London
Sunday, December 21, 2025
Homeराज्यबिहार में 'DK टैक्स' की चर्चा पर सियासी बवाल! तेजस्वी के सवाल...

बिहार में ‘DK टैक्स’ की चर्चा पर सियासी बवाल! तेजस्वी के सवाल पर सत्तापक्ष को नहीं मिल रहा जवाब, जानें

Published on

पटना

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से एक नया आरोप नीतीश सरकार पर लगाया गया है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि बिहार में डीके टैक्स चल रहा है। बिहार में सीधे तौर पर इन दिनों डीके टैक्स चल रहा है। तेजस्वी यादव ने बिहार में उच्च स्तर पर डीके टैक्स वसूले जाने की बात कही। उन्होंने साफ इशारा किया और बिना नाम लिए बताया कि बिहार में लगातार डीके टैक्स चल रहा है। इसी टैक्स के जरिए वसूली का खेल चल रहा है। तेजस्वी के बयान को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है।

ये डीके टैक्स क्या है?
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को सजाने वाली चीज बना दिया गया है। उन्हें कहीं नहीं ले जाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कहीं जाते हैं तो दोनों बड़े अधिकारियों को लेकर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने बड़ा हमला करते हुए कहा कि यहां तो डीके टैक्स चल रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि रिटायर्ड अधिकारी सब कुछ चला रहे हैं। बिहार में आईएएस-आईपीएस का जो परफॉर्मेंस है उनको संटिंग पोस्ट में रख दिया गया है। अगर कोई काम भी कर रहे हैं। उनकी नहीं बनती है, तो उन्हें हटा दिया जा रहा है।

गठबंधन पर तेजस्वी का जवाब
तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारी बात का लोगों ने गलत मतलब निकाला है। मैंने ये बात दिल्ली के संदर्भ में था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग चुनाव लड़ रही है तो मैं इसी संदर्भ में कहा था। बिहार में बिल्कुल हम लोग साथ हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग चुनाव लड़ी। लेफ्ट केरल में अलग-अलग लड़ी। केजरीवाल के बयान पर कहा कि ये मुद्दा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हटाने का है। बीजेपी ने पहले भी महाराष्ट्र में नाम को जुड़वाया था यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। इसका कोई बड़ा मामला भी नहीं है।

बीजेपी पर हमला
तेजस्वी यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय जनता दल के विधायक पूर्व मंत्री आलोक मेहता के यहां छापेमारी पर कहा कि अभी देखिए क्या होता है। आपको याद है न जब महागठबंधन की सरकार बनी तो किन लोगों के यहां छापेमारी हुई थी। जदयू के विधायक के यहां छापेमारी हुई। विजय चौधरी मंत्री के रिश्तेदार के यहां भी छापेमारी हुई थी। यह सब अभी है तो चलता रहेगा। चुनाव आने वाला है। बीजेपी के पास और कुछ बचा हुआ नहीं है।

Latest articles

थाना गोविंदपुरा एवं एमपी नगर ने संयुक्त कार्रवाई कर युवक की जान बचाई

भोपाल ।भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आत्महत्या की...

नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में होगा खेल मैदान का निर्माण —मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल ।राजधानी स्थित नरेला विधानसभा के वार्ड 70 के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरा पशुपतिनाथ...

अटल शताब्दी: सुशासन और विकसित भारत की प्रेरणा —डॉ. पंकज शुक्ला

नई दिल्ली ।भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी केवल स्मरण का...

भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप की समस्याए उठी

भेल भोपाल ।नर्मदा गेस्ट हाउस, बरखेड़ा स्थित देवी अहिल्या बाई सभागृह में नगर सलाहकार...

More like this

बोगस कंपनी बनाकर 10 करोड़ का लेनदेन फर्जी

बैतूल।बैतूल में साइबर अपराध के एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।...

नकली नोट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर ।इंदौर में ब्रांच ने नकली नोट गिरोह के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

इंदौर।इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मुंबई–आगरा फोरलेन पर उस समय अफरा-तफरी...