12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में अब पत्रकार के पूरे परिवार की हत्या, माता-पिता और भाई...

छत्तीसगढ़ में अब पत्रकार के पूरे परिवार की हत्या, माता-पिता और भाई को कुल्हाड़ी से काटा

Published on

सूरजपुर,

छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और पत्रकार के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई. सूरजपुर जिले में शुक्रवार को संपत्ति विवाद की वजह से पत्रकार संतोष कुमार टोपो के पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दी गई. कत्ल की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई.

मृतकों में पत्रकार संतोष के माता-पिता और भाई शामिल हैं. घटना दोपहर 1 बजे जगन्नाथपुर के खरगवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब संतोष के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, संतोष के परिवार और उनके रिश्तेदारों के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

शनिवार को खेत में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया जिसके बद संतोष के चाचा ने उनके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में संतोष के माता-पिता और भाई की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से बेरहमी से उन्हें काट डाला.

घटना की जानकारी मिलते ही खरगवा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि संतोष के चाचा और अन्य संदिग्ध रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

क्या था विवाद का कारण
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जगन्नाथपुर गांव में पुस्तैनी जमीन पर खेती को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया. उमेश टोपो, नरेश टोपो (30 साल) अपनी मां बसंती टोपो (55 साल) और पिता माघे टोपो (57 साल) के साथ विवादित जमीन पर खेती करने पहुंचे थे. इसी बीच दोपहर करीब एक बजे माघे टोपो के भाई के परिवार के 6-7 लोग भी वहां पहुंच गए.

पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काटा
इसी दौरान खेती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. कुछ देर में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दूसरे पक्ष ने माघे टोपो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने से बसंती टोपो और नरेश टोपो की मौके पर ही मौत हो गयी.

वहीं माघे टोपो गंभीर रूप से घायल हो गये. माघे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हमले के दौरान माघे का दूसरा बेटा उमेश टोपो ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए. हत्या की इस वारदात के बाद प्रतापपुर से पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि विवादित जमीन जगन्नाथपुर कोयला खदान के सामने है. इस पर हमला करने वाले उसी परिवार के दूसरे पक्ष के लोगों ने खेती करने से मना कर दिया था. जब दूसरा परिवार खेती करने पहुंचा तो विवाद ने खूनी रूप ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कोर्ट के फैसले को भी आरोपियों ने नहीं माना
जिस जमीन को लेकर ये झगड़ा हुआ, उस जमीन पर पहले हमलावर परिवार खेती करता था. हालांकि मामला लंबे समय से एसडीएम कोर्ट प्रतापपुर में लंबित था. इसके बाद कोर्ट ने मृतक परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया था. फैसले के बाद पीड़ित परिवार खेती करने गया और इसी दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया.

3 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हुई थी हत्या
बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 3 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उनका शव एक ठेकेदार के ठिकाने से सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था. मुकेश चंद्रकार ने एक सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया था जिसके बाद उनका शव चट्टनपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के स्वामित्व वाली संपत्ति पर स्पेटिक टैंक से बरामद किया गया था. वो 1 जनवरी से लापता थे.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...