12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यUP: रेप के आरोप में फंसे सिपाही ने पीड़ित युवती से मंदिर...

UP: रेप के आरोप में फंसे सिपाही ने पीड़ित युवती से मंदिर में की शादी, दोनों 3 साल से थे रिलेशनशिप में

Published on

मैनपुरी,

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक अनोखी और विवादित शादी देखने को मिली, जहां पुलिस विभाग में तैनात एक सिपाही ने रेप का मामला दर्ज कराने वाली युवती से मंदिर में शादी कर ली. यह मामला कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर का है, जहां सिपाही और युवती के बीच शादी के साथ एक विवादित समझौता भी हुआ.

दरअसल, लखनऊ में तैनात सिपाही अनुराग और मैनपुरी की रहने वाली युवती के बीच तीन साल पहले दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2023 में युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई.

युवती का आरोप है कि सिपाही अनुराग मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. बीते दिन सिपाही युवती के घर पहुंचा और धमकाने के साथ घर में तोड़फोड़ की. युवती ने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, जिसने आरोपी सिपाही को पकड़ लिया. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई. दो अधिवक्ताओं की मध्यस्थता में समझौता हुआ, जिसमें युवती मुकदमा वापस लेने और शादी के लिए राजी हो गई.

शीतला माता मंदिर में दोनों ने की शादी
इसके बाद शुक्रवार को शीतला माता मंदिर में दोनों ने शादी की. इस शादी में दोनों ही पक्षों के परिवार मौजूद नहीं थे. हालांकि, दुल्हन की बहन इस शादी के दौरान मौजूद रही. दूल्हा और दुल्हन दोनों ही शादी के दौरान ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे थे. शादी एक सामाजिक और कानूनी समझौते की तरह लग रही थी.

कांस्टेबल अनुराग ने बताया कि वह किसनी का रहने वाला है और लखनऊ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। हम काफी समय से रिलेशनशिप में थे। फिर बीच में मुकदमा आदि की कुछ प्रक्रिया हुई। फिर दोनों पक्षों ने शादी करने का निर्णय लिया। शादी को लेकर कई इच्छाएं थी, लेकिन अब जिस हालत में शादी हो रही है, हम इस तरह से शादी तो कर लेते हैं लेकिन समाज और समिति कहीं न कहीं हमें ताने मारती है.

हमने किसी दबाव में शादी नहीं की- युवती
वहीं, कांस्टेबल से शादी करने वाली युवती ने बताया कि हमने किसी दबाव में शादी नहीं की है. कुछ समय पहले हम काफी नाराज थे. इसी के चलते शादी के सवाल पर दुल्हन ने कहा कि कौन जाने, अब यह उन पर निर्भर है कि वह कब तक निभाएंगे. अब तो उसकी शादी हो चुकी है. देखते हैं आगे क्या होता है. मैंने प्रार्थना पत्र इसलिए दिया था, क्योंकि वह घर पर आए थे और तोड़फोड़ कर रहे थे. इसीलिए मैंने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था.

लोगों में चर्चा का विषय बनी शादी
यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इसे रानी मुखर्जी की फिल्म “राजा की आएगी बारात” से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें भी रेप के आरोपी की शादी पीड़िता से कराई जाती है. वहीं, कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है. शादी के बाद युवती ने एफआईआर वापस लेने की बात कही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई पर नजर रखे हुए है.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...