9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रमायुक्त को सीटू द्वारा न्यायालय की अवमानना का नोटिस देते ही प्रदेश...

श्रमायुक्त को सीटू द्वारा न्यायालय की अवमानना का नोटिस देते ही प्रदेश की सरकार हरकत में आई— महाधिवक्ता का स्पष्ट अभिमत मिला

Published on

भेल भोपाल।

कानूनी रूप से प्रत्येक 5 वर्ष में किए जाने वाले न्यूनतम वेतन पुनरीक्षण को 9 वर्ष बाद करने के बाद पिछले 9 माह से प्रदेश की भाजपा सरकार व उद्योगपतियों—मालिकों ने इसे कानूनी दांव पेंच में उलझा दिया। गत 3 दिसम्बर को माननीय मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने स्थगन समाप्त करने के बाद भी प्रदेश सरकार ने बजाए स्पष्ट आदेश जारी करने के इस और लटकाए रखने का खेल खेला। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का एक माह से भी ज्यादा समय तक परिपालन न किए जाने की स्थिति में 6 जनवरी 2025 को सीटू प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान एवं भेल के कार्यकारी महासचिव दीपक गुप्ता की ओर से अधिवक्ता बाबूलाल नागर ने प्रमुख सचिव (श्रम) व श्रमायुक्त को न्यायालय की अवमानना की कार्रवाई संबंधी नोटिस जारी किया। नोटिस मिलते ही सरकार हरकत में आई और 8 जनवरी 2025 को महाधिवक्ता कार्यालय ने श्रमायुक्त को स्पष्ट अभिमत देते हुए कहा कि 1 अप्रैल 2024 से बड़ी हुई दरों सम्बन्धी निर्णय पर अमल किया जाना चाहिए। सीटू प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी व महासचिव प्रमोद प्रधान एवं दीपक गुप्ता ने प्रेस को उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि अब श्रमायुक्त कार्यालय को बढ़ी हुई दरों के एरियर सहित भुगतान के आदेश शीघ्र जारी करना चाहिए।

सीटू जिला समिति भोपाल के नेतागण पूषन भट्टाचार्य, पीएन वर्मा, लोकेन्द्र शेखावत, रामबिहारी प्रसाद, संतोष सालवंशी प्रमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि सीटू के संघर्षों से यह उपलब्धि मिली है। नेताओं ने कहा कि तमाम प्रमाणित तथ्य यह बताते हैं कि 3 दिसंबर के माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार इसको उलझाए रखना चाहती थी। नेताओं ने कहा कि यही कारण है कि 3 दिसंबर के निर्णय के 20 दिन बाद (23 दिसंबर) को श्रमायुक्त कार्यालय ने महाधिवक्ता कार्यालय को पत्र लिखा और निर्णय के वैधानिक पक्ष पर उनका अभिमत मांगा। इस पत्र के 15 दिन तक कोई अभिमत नहीं मिला पर श्रमायुक्त कार्यालय ने भी कोई रिमाइंडर (स्‍मरण-पत्र) तक नहीं भेजा। यदि 6 जनवरी 2025 को सीटू की ओर से अवमानना का नोटिस नहीं गया होता तो सरकार अभी तक चुप्पी साधी रहती। नेताओं ने कहा अब यह स्पष्ट अभिमत मिल गया है इसलिए श्रमायुक्त को तुरंत आदेश जारी कर एरियर सहित भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। भेल के कार्यकारी महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि यदि तुरंत आदेश जारी नहीं हुए तो सीटू श्रमायुक्त कार्यालय पर डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन करेगी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

भोपाल नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों से चले आ रहे...

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर...