12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यहिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है... आर अश्विन के बयान पर बखेड़ा, तमिलनाडु BJP...

हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है… आर अश्विन के बयान पर बखेड़ा, तमिलनाडु BJP चीफ अन्नामलाई ने किया समर्थन

Published on

चेन्नै:

टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने एक वजह से विवादों में घिरे हैं। तमिलनाडु के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्नातक समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि ‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं, यह एक आधिकारिक भाषा है…’ रविचंद्रन अश्विन के इस बयान ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर भी रविचंद्रन अश्विन की जमकर चर्चा की जा रही है, हालांकि विवाद में घिरे के बाद तमिलनाडु बीजेपी के प्रमुख के अन्नामलाई ने समर्थन किया है।

अन्नामलाई ने किया अश्विन का समर्थन
सोशल मीडिया पर निशाने पर आए आर अश्विन की टिप्पणी को तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई ने सही ठहराया है। अन्नामलाई ने कहा है कि यह सही है। यह हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है। जिसे अन्नामलाई भी आपको बता रहे हैं। ऐसा सिर्फ़ मेरे प्रिय मित्र अश्विन को ही नहीं कहना है। यह राष्ट्रीय भाषा नहीं है। यह एक संपर्क भाषा थी, यह सुविधा की भाषा है। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है।

क्या है पूरा मामला?
क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने तमिलनाडु में एक कॉलेज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचे थे। गुरुवार को एक निजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह के दौरान अश्विन ने छात्रों से पूछा कि वे अपने संबोधन के लिए किस भाषा को पसंद करते हैं। क्या हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा माना जाना चाहिए? इसके जवाब में काफी ने अंग्रेजी को चुना। बहुमत ने तमिल को प्राथमिकता दी। पूर्व भारतीय बॉलिंग ऑलराउंडर ने तमिल में कहा कि हिंदी? तो कोई प्रतिक्रिया नहीं। इसके बाद आर अश्विन ने कहा कि मैंने सोचा कि मुझे स्पष्ट करना चाहिए कि यह हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं बल्कि आधिकारिक भाषा है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...