12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनीम के पेड़ में लगी आग, दमकल ने बुझाई तो फिर उठने...

नीम के पेड़ में लगी आग, दमकल ने बुझाई तो फिर उठने लगी लपटें, कोई हल नहीं निकला तो अब काटने की तैयारी

Published on

दौसा :

राजस्थान केदौसा शहर में एक हरे-भरे नीम के पेड़ में आग लगने की रहस्यमय घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब आगरा रोड पर स्थित इस पेड़ में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद वापस लौट गई।

कुछ समय बाद फिर सूचना मिली कि उसी पेड़ से दुबारा आग की लपटें उठ रही हैं। इस बार दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने आग पर दोबारा काबू पाया। इसके बावजूद पेड़ से धुआं निकलता रहा, और समय-समय पर आग की हल्की लपटें भी दिखाई देती रहीं।

बताया जा रहा है कि यह नीम का पेड़ काफी पुराना है और अंदर से खोखला हो चुका है। इस खोखले हिस्से में कचरा भरा हुआ था, जिसमें आग लगी। दमकलकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुझाव दिया है कि इस पेड़ को पूरी तरह से हटाना ही एकमात्र समाधान हो सकता है।

पेड़ गिरने का खतरा और सुरक्षा के उपाय
आग और खोखलेपन के कारण यह नीम का पेड़ अब कमजोर हो चुका है। व्यस्ततम आगरा रोड पर स्थित होने के कारण इसके गिरने से दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। प्रशासन ने पेड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है, ताकि न केवल आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके, बल्कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...