12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'64 लोगों ने मेरा यौन शोषण...', लड़की ने सुनाई 5 साल की...

’64 लोगों ने मेरा यौन शोषण…’, लड़की ने सुनाई 5 साल की आपबीती तो केरल पुलिस भी रह गई सन्न!

Published on

पतनमतिट्टा,

केरल के पतनमतिट्टा में चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस के पास पहुंची 18 साल की लड़की ने जो शिकायत दर्ज कराई, उससे पुलिसकर्मियों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई. लड़की ने दावा किया कि पिछले 5 वर्षों में उसके साथ 64 लोगों ने यौन शोषण किया.

लड़की के नाबालिग होने के चलते एफआईआर पथानमथिट्टा बाल कल्याण समिति की शिकायत पर हुई. सीडब्ल्यूसी पथानामथिट्टा जिले के अध्यक्ष एन राजीव ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने इस मुद्दे पर पथानामथिट्टा एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जिलेभर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं.

कैसे सामने आया मामला?
पूरा मामला तब सामने आया जब ‘महिला सामाक्या’ नामक एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के सदस्य अपने क्षेत्र के दौरे के तहत लड़की के घर पहुंचे. उन्होंने लड़की के बारे में सीडब्ल्यूसी को इसकी सूचना दी. सीडब्ल्यूसी ने तुरंत लड़की से संपर्क कर उसकी काउंसलिंग की . लड़की ने साइकेट्रिस्ट को सारी जानकारी दी.

13 साल की उम्र में पड़ोसी ने बनाया अश्लील वीडियो
लड़की के अनुसार उसका शोषण तब शुरू हुआ जब वह 13 साल की थी. सबसे पहले एक पड़ोसी ने ये सब कुछ किया. उसने लड़की की अश्लील वीडियो लोगों में शेयर कर दी थी. इसके बार उसके कुछ वीडियो वायरल हुए और जिन लोगों को ये वीडियो मिले उन्होंने भी उसका फायदा उठाया.

स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के लिए जाती थी लड़की
लड़की ने बताया कि जब भी वह स्पोर्ट्स ट्रेनिंग के लिए जाती थी तो उसके साथ यौन शोषण होता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच जारी है और पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया जा रहा है.

पब्लिक प्लेस पर भी होता रहा दुर्व्यवहार
एन राजीव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है लड़की जब 8वीं कक्षा में थी तभी से करीब पांच साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा. वह स्पोर्ट्स में एक्टिव थी और कथित तौर पर पब्लिक प्लेस पर भी उसके साथ कई बार दुर्व्यवहार किया जाता था. लड़की इस समय फिलहाल 18 साल की है. सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने कहा कि वे लड़की की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...