12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यलखनऊ की महिला डॉक्टर 9 दिन तक रही डिजिटल अरेस्ट... साइबर ठगों...

लखनऊ की महिला डॉक्टर 9 दिन तक रही डिजिटल अरेस्ट… साइबर ठगों ने ट्रांसफर करा लिए 13.40 लाख रुपये

Published on

लखनऊ,

लखनऊ में साइबर ठगों ने एक महिला डॉक्टर को 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 13.40 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए. साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर के पास कॉल किया था और खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का कर्मचारी बताया. इसी के साथ ठगों ने महिला से कहा कि दिल्ली में तुम्हारे आधार कार्ड पर एक सिम लिया गया है, जिससे अवैध काम किए जा रहे हैं.

महिला डॉक्टर ने जब इस बात को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि मेरे नाम से ऐसा कुछ नहीं हो सकता तो ठगों ने उन्हें झांसे में लेते हुए कहा कि इस मामले की वेरीफिकेशन की जाएगी और दिल्ली पुलिस इसकी जांच करेगी. इसके बाद महिला डॉक्टर को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का सीनियर इंस्पेक्टर अनिल बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी.

वीडियो कॉल के दौरान इंस्पेक्टर बने बैठे ठग ने महिला डॉक्टर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी. ठग ने कहा कि तुम्हारा नाम एक बड़े घोटाले में शामिल है, इसके चलते 45 दिन की जेल हो सकती है. ठगों ने महिला डॉक्टर को डराया धमकाया और उनसे 13.40 लाख रुपयों की मांग की. ठगों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ठगों की धमकियों से डरकर महिला डॉक्टर दबाव में आ गईं और ठगों के द्वारा मांगी गई रकम अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर कर दी. इस दौरान ठगों ने डॉक्टर को 9 दिनों तक डराए धमकाए रखा. पैसे ट्रांसफर करने के बाद महिला डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने हिम्मत जुटाकर लखनऊ पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

लखनऊ पुलिस ने इस परे मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर सेल पड़ताल कर रही है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या धमकी भरे संदेशों से सावधान रहें और अपने बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी को साझा न करें.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...