12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यसड़क हादसे में घायलों के एसपी ने साफ किए घाव और खून,...

सड़क हादसे में घायलों के एसपी ने साफ किए घाव और खून, प्रतापगढ़ पुलिस की लोग कर रहे तारीफ

Published on

प्रतापगढ़:

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों का खुद प्राथमिक उपचार किया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज के पास की है। राम राजापुर खरहर रहने वाले दो युवक अपनी मोटरसाइकिल पर खिचड़ी लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा से टकरा गई और दोनों सड़क किनारे गिर गए। हादसे में दोनों के सिर और पैरों में चोटें आईं।

जिस समय हादसा हुआ, संयोग से उसी समय एसपी डॉ. अनिल कुमार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। घायलों को देखते ही उन्होंने तत्काल मदद का बीड़ा उठाया। एसपी ने स्वयं घायलों के घावों की सफाई की और खून को रोकने के उपाय किए। उन्होंने घायलों को सांत्वना दी और पुलिस वाहन से तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य मानवीय सेवा भी है और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़क दुर्घटना में घायल युवक के इलाज करते नजर आए। कोतवाली देहात क्षेत्र के भुवालपुर में ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गए थे। एसपी लीलापुर थाना समाधान दिवस से वापस मुख्यालय आ रहे थे। एसपी ने गाड़ी से उतरकर युवक की मदद की। लोगो ने एसपी के इस कार्य की सरहाना की।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...