12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यवक्फ बोर्ड को भू माफिया बोर्ड न बनाएं... महाकुंभ की 'जमीन' को...

वक्फ बोर्ड को भू माफिया बोर्ड न बनाएं… महाकुंभ की ‘जमीन’ को लेकर मौलाना के दावे पर योगी का बड़ा पलटवार

Published on

लखनऊः

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री की खूब चर्चा हुई। इस दौरान दावा किया गया कि महाकुंभ का आयोजन वक्फ की जमीन पर हो रहा है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें कोई भू-माफिया ही कर सकता है। वक्फ बोर्ड को भू माफिया बोर्ड मत बनाइए। उसे वक्फ बोर्ड ही रहने दीजिए। योगी ने कहा कि ऐसी टिप्पणी करके लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने दावा किया था कि प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ वक्फ की जमीन पर हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि कुंभ की परंपरा जितनी प्राचीन है, हजारों सालों की विरासत के साथ जुड़ी है, हम किसी मत और मजहब के खिलाफ नहीं है…लेकिन हम इतिहास देखें तो 1400 वर्षों का इस्लाम का इतिहास है। 1400 सालों के अपने इतिहास को कोई हजारों वर्षों के इस विरासत पर थोपने का प्रयास करेगा तो वह कतई किसी को स्वीकार्य नहीं होगा इसीलिए हम कहते हैं कि जो लोग ऐसा दावा कर रहे हैं वह मानसिकता किसी पवित्र उद्देश्य से नहीं हो सकती।

योगी ने कहा कि किसी अच्छे आयोजन में व्यवधान पैदा करने की मानसिकता है और यह बुद्धि किसी भू माफिया की हो सकती है इसलिए वक्फ बोर्ड को वह भूमाफिया बोर्ड न बनाएं। उसको वक्फ बोर्ड ही रहने दीजिए। उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर हम जानते हैं कि उनके आकाओं के द्वारा यह पहले से किया जाता है कि ‘जो प्लॉट खाली है वो हमारा है’… इस तरह के नारे पहले भी लगते रहे हैं। योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं जिनके समय में जमीनों पर कब्जा करने की मुहिम चलती थी। वही लोग आज ऐसे वक्तव्य दे रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...