12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यगांधी परिवार में पैदा हुई हैं तो खुद को राजकुमारी न समझें,...

गांधी परिवार में पैदा हुई हैं तो खुद को राजकुमारी न समझें, प्रियंका गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला

Published on

हरदोई:

उत्तर प्रदेश के हरदोई में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी खुद को राजकुमारी न समझें। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार सांसद चुनकर गई हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार 22 वर्ष से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, वैसे ही नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं।

प्रधानमंत्री जी से सीखने की जरूरत
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार सदन में पहुंची हैं और उनको प्रधानमंत्री जी से बहुत कुछ दिखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री जी जब बोलते हैं तो देश के 140 करोड़ लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। प्रियंका यदि कोई सवाल संसद में उठना चाहें तो उठा सकती हैं, लेकिन वह यह न समझें कि गांधी परिवार में पैदा हुई हैं तो वह राजकुमारी हैं।

सपा की साइकिल पंक्चर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सपा पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल पंक्चर हो गई है और उसके कई पुर्जे सैफई पहुंच गए हैं। जल्द ही सब पुर्जे वहां पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया 2047 तक प्रदेश में सत्ता में आने की बात नहीं सोचें।

दिल्ली में भी कमल खिलने जा रहा है
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी इस बार कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि झूठे वादों से बार-बार जनता को नहीं बरगलाया जा सकता। कहा कि विश्व की सबसे सुंदर राजधानी दिल्ली को डबल इंजन की सरकार ही बना सकती है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...