13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यचार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट, दुकानदार घायल... CCTV में दिखी...

चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट, दुकानदार घायल… CCTV में दिखी खौफनाक घटना

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट हो गया. इस दौरान हुए धमाके का वीडियो सामने आया है. बैटरी फटने से दुकानदार घायल हो गया है. धमाके के दौरान दुकानदार मोहसिन की आंख और चेहरे में चोट आई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकानदार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी की शाम बिजनौर जिले के अफजलगढ़ स्थित सवाला गांव में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में ये घटना हुई है. इसका भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मोबाइल बैटरी चार्जिंग के दौरान फट गई और जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में दुकान के मालिक मोहसिन घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय डॉक्टर से उपचार दिलाया गया.

दुकानदार मोहसिन अपने ग्राहक के मोबाइल को ठीक करने से पहले उसे चार्ज कर रहा था, तभी अचानक मोबाइल की बैटरी में कुछ गड़बड़ हुई और वह फट गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ. धमाके के कारण बैटरी के टुकड़े और अन्य पार्ट्स दुकानदार के चेहरे और आंख में जा लगे, इससे वह घायल हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के अंदर का सारा माहौल भयावह हो गया.

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद मोहसिन घबराए हुए दिखाई देते हैं. उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाता है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो बेहद चौंकाने वाला है, जिसमें देखा जा सकता है कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी इतनी भयंकर तरीके से फट सकती है

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...