13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिहार : 7 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान...

बिहार : 7 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान जगह ले गया, दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार

Published on

नवादा,

नवादा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई. दरिंदे ने नाबालिग को चॉकलेट का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया. घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर को बच्ची अपने घर से सटे बगीचे में खेल रही थी, तब ही पड़ोसी युवक ने मासूम को चॉकलेट का लालच दिया और उसे अपने साथ सुनसान जगह ले गया और गांव से सटे स्थित एक झोपड़ी में बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया.

लोगों को देख फरार हुआ आरोपी
वहीं बच्ची की चीख सुनकर गांव के दो लोग झोपड़ी में पहुंचे तो बच्ची को गंभीर स्थिति में कराहते हुए पाया. वहीं कुकर्मी मौके से फरार हो गया. इसके बाद गांव के लोगों ने इस वारदात की सूचना लड़की के परिजनों को दी. वहीं परिजन घटनासथल पहुंचकर बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां होश में आने के बाद बालिका ने पूरी वारदात परिजनों को बताई.

बच्ची के परिवारजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. परिजनों के मुताबिक 32 साल के पड़ोसी युवक ने बच्ची के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है.

आरोपी युवक सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के निवासी जीवन सिंह का 32 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह उर्फ रिशु कुमार बताया जाता है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है.

घटना के बाद जनता में आक्रोश
सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. घटना के बाद से इलाके में मनहूसियत छाई हुई है. लोग घटना की कड़ी शब्दों में निंदा कर रहे है. पीड़ित बच्ची की मां सबिता देवी ने आरोपित को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है. वहीं इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में काफी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

बता दें कि सामाजिक संगठन और पुलिस नाबालिक बच्चों के साथ होने वाले आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कई बार जन जागृति अभियान चलाती है, लेकिन कुछ घिनौनी मानसिकता के लोग नाबालिक बच्चों के साथ भी वारदात करने से नहीं चूकते हैं

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...