13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यहरियाणा : पैसे दोगुना करने के नाम पर महिला को ठगा, रेप...

हरियाणा : पैसे दोगुना करने के नाम पर महिला को ठगा, रेप कर बनाया वीडियो, हरियाणा के सोहना में बड़ा मामला

Published on

गुरुग्राम:

हरियाणा के सोहना से एक बलात्कार का मामला सामने आया है। यहां पैसे दोगुना करने के बहाने महिला के साथ बार-बार रेप किया गया। दरअसल आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर महिला से 2 लाख रुपये भी भी ठगी की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने परिवार के साथ सोहना इलाके में एक किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि उसका एक पड़ोसी अक्सर उसके घर आता-जाता था और शेयर बाजार में पैसा लगाने पर उसे बढ़िया रिटर्न का लालच दिया करता था।

आरोपी ने 8 महीने तक मेरे साथ बनाए शारीरिक संबंध
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने आठ महीने तक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। अपने दोस्तों की मदद से वे मेरे पति पर नजर रखते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे अपने भाई के फ्लैट पर बुलाया, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया
पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि आरोपी ने उसके पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने दोबारा पैसे मांगे तो वह उसका अश्लील वीडियो शेयर कर देगा। महिला ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल किया। शनिवार को मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

आरोपी की तलाश में बनी टीम
सोहना सिटी थाने के एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जल्द ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है। उसे जल्‍द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एक अन्य घटना में उद्योग विहार थाने की पुलिस ने शनिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कैथल जिले के गढ़ी गांव निवासी करण सिंह के रूप में हुई है।

फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी के नाम पर ठगी
शुक्रवार को उद्योग विहार थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि रिलायबल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी को उद्योग विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया गया और तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...