13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यUP : बदनामी से बचना है तो 50 लाख रुपये दो... BJP...

UP : बदनामी से बचना है तो 50 लाख रुपये दो… BJP विधायक को फोन कर महिला ने बनाई ‘अश्लील’ वीडियो, मांगी रंगदारी

Published on

मथुरा

मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पूरन प्रकाश से वीडियो कॉल करके बनाये गये ‘अश्लील’ वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मथुरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुण्ढीर ने बताया कि विधायक पूरन प्रकाश विधानसभा की लोक लेखा समिति का सदस्य होने के नाते पिछली सात जनवरी को एक जरूरी बैठक में भाग लेने के लिये लखनऊ गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई, जिसमें एक महिला नग्नावस्था में कुछ अश्लील हरकतें कर रही थी। उन्होंने कॉल काट दी। अगले दिन जब वह मथुरा पहुंचे तब उनके नंबर पर फिर कॉल आयी।

पुण्ढीर के मुताबिक, विधायक का कहना है कि फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि किसी महिला के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर उन्हें कानूनी शिकंजे और बदनामी से बचना है तो 50 लाख रुपये दे दें।

पुण्ढीर ने बताया कि विधायक ने अपना परिचय दिया और चेताया कि वह उसके पूरे गिरोह को गिरफ्तार करवा देंगे। इस पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वह कोशिश करके देख लें मगर उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विधायक ने कोतवाली में तहरीर देकर फोन करने वाले व वीडियो कॉल करने वाली लड़की सहित उनके पूरे गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच शुरु कर दी गई है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...