22.5 C
London
Wednesday, July 30, 2025
Homeराज्यअशोक गहलोत की हुई एक और सर्जरी, कुछ दिन रेस्ट पर रहेंगे,...

अशोक गहलोत की हुई एक और सर्जरी, कुछ दिन रेस्ट पर रहेंगे, ट्वीट करके खुद दी जानकारी

Published on

जयपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक और ऑपरेशन हुआ है। उनके गॉल ब्लैडर की सर्जरी हुई है। पिछले काफी समय से उनका ऑपरेशन होना था, लेकिन व्यस्त करने के कारण वे ऑपरेशन नहीं करा सके थे। अब शनिवार 11 जनवरी को उनके गॉल ब्लैडर की सर्जरी हुई है। इस सर्जरी की जानकारी उन्होंने खुद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर जानकारी देते हुए लिखा कि आप सभी की दुआओं से कल उनकी सफल सर्जरी हो गई है।

कुछ दिन रेस्ट करेंगे, फिर मिलेंगे लोगों से
गॉल ब्लैडर की सर्जरी के बाद अशोक गहलोत अब डॉक्टरों की सलाह से रेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा कि वे कुछ दिन रेस्ट पर रहेंगे। ऐसे में किसी से मिल नहीं पाएंगे। बाद में डॉक्टरों की सलाह लेकर ही लोगों के बीच आ सकूंगा। गौरतलब है कि पूर्व सीएम गहलोत पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान वे पंजाब में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे, लेकिन तबीयत नासाज होने पर उन्हें वापस जयपुर लौटना पड़ा।

दोनों पैरों में लग चुकी चोट, हर्निया का भी हो चुका ऑपरेशन
इससे पहले जून 2023 में जब वे राजस्थान के मुख्यमंत्री थे। तब मुख्यमंत्री निवास पर ही फिसलने के कारण उनके दोनों पैरों में चोट लगी थी। एक पैर में फेक्चर भी आ गया था। करीब दो महीने तक उन्हें व्हील चेयर पर ही रहना पड़ा। इससे पहले वर्ष 2019 में उनके हर्निया का ऑपरेशन भी हुआ था। यह ऑपरेशन उन्होंने मुंबई में कराया था। वे लंबे समय तक बेड रेस्ट पर भी रहे।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं गहलोत
राजनीति में सक्रिय रहने के साथ वे सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी को लेकर प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल बर्बाद कर दिया। प्रदेश में सरकार बनते ही रिफाइनरी पर कार्य शुरू कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पूरे एक साल बाद सरकार को रिफाइनरी की याद आई है।

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल,उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार...

MADHYA PRADESH HEAVY RAIN: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 27 जिलों में बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद

MADHYA PRADESH HEAVY RAIN: मध्य प्रदेश में torrential बारिश का दौर एक बार फिर...