18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यसंभल रथयात्रा में गदा थामकर बुरे फंसे CO अनुज चौधरी, वर्दी में...

संभल रथयात्रा में गदा थामकर बुरे फंसे CO अनुज चौधरी, वर्दी में ‘हनुमानजी’ बनकर घूमना पड़ा भारी

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में सीओ अनुज चौधरी द्वारा धार्मिक कार्यक्रम में वर्दी धारण किए गदा उठाने के मामले में जांच की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही है। बताया जा रहा है आजाद अधिकार सेना सीओ के खिलाफ शिकायत की थी। डीआईजी के निर्देश पर सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ जांच शुरू करने के निर्देश और नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को कहा है।

अमित ठाकुर ने कहा था कि अनुज चौधरी ऑन ड्यूटी लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते नजर आ रहे है। वहीं एक धार्मिक कार्यक्रम में जुलूस के दौरान गदा उठाने और उसे पूजारी को देने,विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते दिखे थे। वहीं अब वर्दी नियमों के उल्लंघन से संबंधित संभल सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ जांच बैठाई गई है। कहा जा रहा है कि आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सीओ अनुज चौधरी के बावत शिकायत डीजीपी से की थी।

अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि सीओ अनुज चौधरी संभल ड्यूटी के दौरान लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते दिख रहे है। उन्होंने इसे यूपी सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम तीन व चार का उल्लंघन के साथ वादी पहनकर उक्त संबंध में डीजीपी के सर्कुलर दिनांक 6 अक्टूबर 2014 का स्पष्ट उल्लंघन कहा था। इस मामले में एएसपी श्रीचंद्र ने आख्या तैयार की है और लिखा है कि डीआईजी मुरादाबाद के आदेश पर सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ जांच शुरू की गई है।

सीओ अनुज चौधरी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। प्रकरण में जांच तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होना माना जा रहा है हालांकि सीओ अनुज चौधरी जहां भी धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद रहे वहां वो अपनी ड्यूटी के दौरान फर्ज निभाते नजर आए हैं।

46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट खोले जाने पर सीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों ने वहां शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए खुद ही मंदिर की साफ-सफाई शुरू की तो वहीं एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूजारी द्वारा गदा उन्हें कुछ देर के लिए पकड़ा दिया तब उन्होंने पकड़ लिया था ऐसा उन्होंने उस वक्त कहा भी था फिलाल अब जांच में क्या निकलकर सामने आएगा यह जांच रिपोर्ट के तथ्य सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...