15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यशुरू होने से पहले ही दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे में निकाला फॉल्‍ट, दिल्‍ली चुनाव...

शुरू होने से पहले ही दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे में निकाला फॉल्‍ट, दिल्‍ली चुनाव से पहले होना था चालू

Published on

गाजियाबाद

उद्घाटन से पहले ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन में वेयरिंग में फॉल्ट का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि इसी वजह से दिल्ली चुनाव से पहले इसका उद्घाटन नहीं हो सका। अब इसकी रिपेयरिंग की जा रही है। अक्षरधाम से लेकर यूपी गेट तक पैकेज-1 में 30 से अधिक वेयरिंग और यूपी गेट से लेकर बागपत तक पैकेज-2 में 50 से अधिक वियरिंग रिप्लेस किए जा रहे हैं।

फरवरी तक इसे पब्लिक के लिए खोलने का दावा किया जा रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि दोनों पैकेज में करीब 5 हजार से अधिक वेयरिंग लगी है। इसमें कुछ में दिक्कत आने की बात कही जा रही है। वेयरिंग में फॉल्ट से एलिवेटेड सेक्शन एक तरफ झुक सा जाता है। समय रहते इसका पता चल गया। सूत्रों का कहना है कि तय समय पर काम न होने के कारण प्रॉजेक्ट मैनेजर का ट्रांसफर भी कर दिया गया।

टल गया था उद्घाटन का कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि पहले मंत्रालय को वताया गया था कि इस सेक्शन का काम हो चुका है। जब पीएमओ से टाइम मिलने की वात आई तो पता चला कि अभी कुछ काम रह गया है। इसकी वजह से इसके उद्घाटन का कार्यक्रम पोस्टपोन कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि नमो भारत के उद्घाटन के समय पर ही इसका भी शुभारंभ होना था। सूत्र बताते हैं कि तय समय के भीतर काम पूरा नहीं करने पर प्रॉजेक्ट मैनेजर धीरज सिंह का ट्रांसफर आगरा कर दिया गया।

बताया गया कि पहले यहां पर तैनात प्रॉजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, उनकी तैनाती मुरादाबाद सेक्शन में है। फिलहाल उन्होंने चार्ज संभाल लिया। वियरिंग रिप्लेसमेंट करवाने का काम भी तेजी के साथ शुरू करवा दिया गया है। मालूम हो कि दिसंबर में जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रॉजेक्ट की समीक्षा की थी तो उन्होंने काफी नाराजगी जताई थी। उन्होंने दोनों हिस्से की फाइनल टेस्टिंग करवाने का भी निर्देश दिया था।

15 जनवरी को दूर हो सकती है अड़चन
सबसे बड़ी परेशानी मंडोला के पास एक घर की 60 मीटर जमीन के मुआवजे की है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। इसकी वजह इस हिस्से में एनएचएआई अभी तक सर्विस रोड का निर्माण नहीं कर सका। अब इस प्रकरण में 15 जनवरी को सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट को जल्द से जल्द निस्तारित किए जाने की वात कह चुका है। इस जमीन को लेकर एनएचएआई को देना है, जो दिया जा चुका है।

जितना सफर उतना ही टोल टैक्स लगेगा
इस एक्सप्रेसवे पर वाहन जितना सफर करेंगे, उतना ही टोल देना पड़ेगा। यदि किसी का फास्टैग ब्लैकलिस्ट है तो उसे पूरे एक्सप्रेसवे का टोल देना पड़ेगा। यदि कोई दिल्ली से बागपत जाएगा और उसका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है तो उसे देहरादून तक का टोल देना पड़ेगा। अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक टैक्स नहीं देना होगा। बागपत से सहारनपुर वाले हिस्से में दिल्ली से बागपत वाला हिस्सा पूरी तरह से तैयार है। बचा हुआ काम मार्च तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...