18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : चेला निकला पुजारी का कातिल... मारते-मारते डंडा टूटा तो...

उत्तर प्रदेश : चेला निकला पुजारी का कातिल… मारते-मारते डंडा टूटा तो ईंट से कूच दिया था सिर

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने काली माता मंदिर के बाबा शिवचंद गिरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि शिवचंद गिरी की हत्या उसी के चेले और मंदिर के दूसरे बाबा अमित गिरी ने की थी. दरअसल, हत्यारोपी को डर सता रहा था कि शिवचंद उसके गुरु राम गिरी से दीक्षा लेकर मंदिर पर कब्जा कर लेगा. इसीलिए उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दे डाला.

ईंट से कुचलकर की गई थी बाबा की हत्या
आपको बता दें कि बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव पचौमी में 9 जनवरी को शिवचंद गिरी की ईंटों से कुचलकर और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस पूरे घटनाक्रम में गांव राम पुरिया निवासी नागा बाबा अमित गिरी ने मुकदमा दर्ज कराया था. अमित की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जबकि, असल में हत्या खुद उसी ने की थी.

इस घटना का खुलासा करने के लिए बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस की दो टीमों और एसओजी की टीम को भी लगाया था. महज 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया. पोल खुली तो अमित गिरी ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

आरोपी ने पुलिस को बताई यह बात
इस हत्याकांड में पुलिस को अमित गिरी पर पहले से ही शक था, क्योंकि वह हर बार अपने बयान बदल रहा था. जब उसे हिरासत में लिया गया और सख्ती दिखाई गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. अमित गिरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक बाबा शिवचंद गिरी का असली नाम शिव शरण कोरी है और वह रीवा, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.

8 जनवरी को किया था अपमान, बदला लेने के लिए मार डाला
आरोपी अमित गिरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि शिवचंद गिरी ने 8 जनवरी की शाम 5 बजे पंचेश्वर नाथ मंदिर में उसका और उसके गुरु का अपमान किया था. इसी बात से वह नाराज हो गया और हत्या करने की पूरी प्लानिंग की. इसके अलावा अमित गिरी को इस बात का भी डर था कि बाबा शिवचंद गिरी उसके गुरु राम गिरी से दीक्षा लेकर काली माता मंदिर पर कब्जा कर लेगा. अगर ऐसा होता है तो उसे वापस पंचेश्वरनाथ मंदिर में रहना पड़ेगा.

छिपा दिया था आधार कार्ड
अमित गिरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हत्या करने के बाद उसने शिवचंद गिरी का चिमटा, आधार कार्ड और दूसरा सामान छिपा दिया था, जिससे कोई शिवचंद गिरी का नाम-पता न जान पाए. फिलहाल, पुलिस ने अमित गिरी की निशानदेही पर मृतक का सामान बरामद कर लिया गया है. साथ ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...