18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यदिल्ली में बीजेपी ने चला पूर्वांचल वाला दांव, सुल्तानपुर के बजरंग शुक्ला...

दिल्ली में बीजेपी ने चला पूर्वांचल वाला दांव, सुल्तानपुर के बजरंग शुक्ला को दिल्ली के किराड़ी से टिकट

Published on

सुल्तानपुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वहां ‘पूर्वांचल’ का मुद्दा गरमाया है। जहां सुल्तानपुर के रहने वाले आप सांसद संजय सिंह इन दिनों जेपी नड्डा के बयान को लेकर हमलावर हैं। वहीं पूर्वांचल बनाम दिल्ली की इस पॉलिटिक्स में तड़का तब लग गया जब मूल रूप से सुल्तानपुर के ही निवासी बजरंग शुक्ल को भाजपा ने किराड़ी विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

बजरंग शुक्ल सुल्तानपुर के धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत पड़ानजोत गांव के रहने वाले हैं । इसके पूर्व बजरंग भाजपा के बाहरी दिल्ली जिला के अध्यक्ष रह चुके हैं। शनिवार देर शाम बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए अपने विधानसभा प्रत्याशियों की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। शुक्ल के प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव पड़ानजोत सहित पूरे धनपतगंज में खुशी की लहर है।

बजरंग शुक्ल के छोटे भाई है RSS कार्यकर्ता
बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले बजरंग जिले के केएनआई से स्नातक करने के बाद 35 वर्ष पूर्व नौकरी की तलाश में दिल्ली चले गए थे। बाहरी दिल्ली जिला कंझावला में सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहकर उन्होंने भाजपा संगठन में कई दायित्यों का निर्वाह किया। गत माह वे अपने निजी खर्चे से दिल्ली से 100 कार्यकर्ताओं को रामलला का दर्शन कराने अयोध्या लाए थे। इनके छोटे भाई राम सागर शुक्ला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं।

प्रत्याशी बनाएं जाने से कार्यकर्ताओं में जोश
शुक्ल किराड़ी में अवध पब्लिक स्कूल नामक एक शैक्षिक संस्था के संस्थापक भी हैं। उनके भांजे एवं राणा प्रताप पीजी कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अमित तिवारी ने बताया कि जमीन से जुड़े एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट मिलने से किराड़ी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश और उत्साह है तथा वे जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...