18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजुम्मे की नमाज के लिए बच्चे को स्कूल से दीजिए छुट्टी... पैरेंट्स...

जुम्मे की नमाज के लिए बच्चे को स्कूल से दीजिए छुट्टी… पैरेंट्स ने की मांग, बताया हिंदुस्तान कनेक्शन

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट स्कूल में जुम्मे की नमाज के लिए छुट्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक अभिभावक ने स्कूल से बच्चों को नमाज के लिए जल्दी छुट्टी देने की मांग की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की है। अभिभावक का कहना है कि सभी सरकारी दफ्तरों में नमाज के लिए छुट्टी का प्रावधान है, तो स्कूल में क्यों नहीं? स्कूल प्रशासन का कहना है कि शिक्षा विभाग ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।

क्या बोल रहे अभिभावक
मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के लिए एक अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन से अपने बच्चे को जल्दी छुट्टी देने का अनुरोध किया। अभिभावक ने अपनी मांग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो जल्द ही वायरल हो गया। वीडियो में अभिभावक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि शुक्रवार को हमारे बच्चों को आप थोड़ा जल्दी छुट्टी दें, ताकि हमारे बच्चे नमाज पढ़ सकें। वह आगे कहते हैं कि हिंदुस्तान के हर विभाग में शुक्रवार की नमाज के लिए अनुमति है और नमाज के लिए छूट है।

वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में दिख रहे अभिभावक अधिवक्ता मोहम्मद अरमान अख्तर करीमी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मांग पर आज भी कायम हूं। उनका आरोप है कि आधा अधूरा वीडियो वायरल किया जा रहा है।

स्कूल प्रबंधन ने भी रखा पक्ष
वहीं, स्कूल प्रबंधन ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। स्कूल के डायरेक्टर सुमन कुमार ने कहा कि हम शिक्षा में धर्म की एंट्री नहीं करा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा विभाग से मिली गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय संचालित होता है और शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के लिए छुट्टी का कोई भी प्रावधान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिक्षा विभाग जुम्मे की नमाज को लेकर किसी प्रकार की गाइडलाइन जारी करता है तो विद्यालय प्रबंधन उसका पालन करेगी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...