18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यखरमास बाद खेला की आस लगाए नेताओं को नीतीश ने दिया जवाब!...

खरमास बाद खेला की आस लगाए नेताओं को नीतीश ने दिया जवाब! दही- चूड़ा भोज से लालू- तेजस्वी ने बनाई दूरी

Published on

पटना

बड़ा शोर था कि मकर संक्रांति के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ जाएगा। हालात भी वैसे ही बनते दिख रहे थे। हाल के वर्षों में कभी कभार नपा-तुला बोलने वाले लालू यादव ने पहली जनवरी को नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का न्योता देकर सियासी उठा-पटक का बड़ा शिगूफा छोड़ दिया था। लालू के न्यौते के पहले आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने किसी भी वक्त खेला होने की संभावना जाहिर कर पहले ही सरगर्मी बढ़ा दी थी। इस बीच भाजपा से नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें भी मीडिया की सुर्खियां बनने लगीं।

सरमास बाद खेला की बात!
सच कहें तो सियासी ठा-पटक की संभावनाओं के केंद्र में नीतीश कुमार थे। सबको 14 जनवरी के दही-चूड़ा भोज का इंतजार था। पर, अब तक ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है, जिससे लगे कि बिहार में मंगलवार (14 जनवरी) से कुछ बदलने जा रहा है। जिस दही-चूड़ा भोज में उलट पलट की गंध लोग तलाश रहे थे, उसके कई आयोजन राजनीतिक पार्टियों और नेताओं ने किए हैं। भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा तो इस मामले में सबसे आगे निकल गए। मकर संक्रांति के एक दिन पहले ही उन्होंने दही-चूड़ा भोज का अपने यहां आयोजन किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार ने भी भोज में शिकरत की।

तेजस्वी और लालू रहे दूर
विजय सिन्हा ने लालू यादव और तेजस्वी को भी निमंत्रण दिया था। लेकिन इन दोनों नेताओं में से किसी ने शिरकत नहीं की। तेजस्वी और लालू ने भोज से दूरी बना लिया। एनडीए नेताओं का जमावड़ा उनके भोज में दिखा। मंगलवार को कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भोज का आयोजन किया है तो बुधवार को रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने दही-चूड़ा की दावत दी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समय से दही-चूड़ा भोज पर सियासत की शुरुआत हुई थी।

पारस ने लालू-नीतीश को भी न्यौता
मीडिया के लिए रालोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की दावत खास आकर्षण का केंद्र है। इसलिए कि उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी न्यौता है। इसकी खबर आने के बाद सबकी निगाहें उनके आयोजन पर टिकी हुई हैं। पारस के भोज की चौंकाने वाली एक बात यह भी है कि उसमें उन्होंने अपने भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को नहीं बुलाया है। चिराग ने खुद 14 को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। हालांकि पारस ने उनसे खुन्नस की वजह से शायद निमंत्रित नहीं किया है। चूंकि एनडीए से पशुपति पारस निराश हो चुके हैं, इसलिए वे महागठबंधन में अपना ठौर तलाश रहे हैं।

नीतीश ने कयासों की हवा निकाल दी
संक्रांति के बाद सियासी उठा-पटक की अधिक आशंका नीतीश कुमार को लेकर थी। जिस तरह भाजपा से उनकी नाराजगी की खबरें आ रही थीं और आरजेडी नेता खेला की भविष्यवाणी कर रहे थे, उससे लगता था कि सच में ऐसा हो जाएगा। पर, नीतीश कुमार ने अब साफ कर दिया है कि वे पहले वाली गलती नहीं करेंगे। यानी एनडीए में ही बने रहेंगे। इतना ही नहीं, संक्रांति के एक दिन पहले उन्होंने विजय सिन्हा के भोज में शामिल होकर अपने कहे पर मुहर भी लगा दी है। नीतीश कुमार ने तमाम अटकलों-आशंकाओं की हवा निकाल दी है।

Latest articles

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...