10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका-चीन का जिक्र कर ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी ने भारत के लिए कह...

अमेरिका-चीन का जिक्र कर ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी ने भारत के लिए कह दी यह बात, साख का है सवाल

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका और चीन का जिक्र कर मूडीज रेटिंग भारत के लिए बड़ी बात कह दी है। ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि अमेरिका-चीन तनाव से भारत को फायदा होने की संभावना है। हालांकि, उसने साथ में यह भी जोड़ा है कि भारत की वित्तीय हालत 2025 तक उसकी साख को प्रभावित करती रहेगी। मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक और क्षेत्रीय वित्तीय स्थिति में सुधार, घरेलू मांग और स्थिर महंगाई दर से विकास हो रहा है। लेकिन, अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार प्रतिबंध पूरे क्षेत्र की आर्थिक पैदावार कम कर सकते हैं। मूडीज का मानना है कि भारत का राजकोषीय घाटा उसकी साख के लिए एक चिंता का विषय बना रहेगा। सरल शब्दों में, सरकार जितना खर्च करती है उससे कम कमाती है तो यह राजकोषीय घाटा होता है। यह घाटा 2025 में भी भारत की साख को प्रभावित कर सकता है।

मूडीज रेटिंग्स की र‍िपोर्ट में क्‍या?
भारत की राजकोषीय स्थिति 2025 में भी उसकी साख पर असर डालती रहेगी। मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को यह बात कही। हालांकि, रेटिंग एजेंसी का मानना है कि अमेरिका-चीन संबंधों में तनाव से भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ हो सकता है। साख निर्धारण एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने ‘एशिया प्रशांत क्षेत्र’ पर अपनी रिपोर्ट में कहा, वैश्विक और क्षेत्रीय वित्तीय स्थितियों में मामूली सुधार से मजबूत घरेलू मांग के साथ ग्रोथ और महंगाई दर में स्थिरता आ रही है। हालांकि, अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार प्रतिबंध पूरे क्षेत्र में आर्थिक उत्पादन को कमजोर कर देंगे।

मूडीज ने कहा, ‘भारत की राजकोषीय स्थितियां 2025 में भी इसकी साख क्षमता को बाधित करती रहेंगी। हमें उम्मीद है कि फिस्‍कल कंसोलिडेशन धीरे-धीरे होगा और साख, बीएए रेटिंग वाले समकक्षों के 57 फीसदी के औसत से काफी अधिक रहेगी।’

2025 में भी बना रहेगा र‍िस्‍क
इसमें कहा गया, ‘हाल के वर्षों में रेवेन्‍यू में ग्रोथ के बावजूद हमारा अनुमान है कि कर्ज सामर्थ्य भी ‘रेटेड’ प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कमजोर रहेगा।’रिपोर्ट कहती है कि राजनीति और सामाजिक अशांति महत्वपूर्ण आर्थिक तथा राजकोषीय जोखिम उत्पन्न करती है। एशिया प्रशांत में भू-राजनीतिक जोखिम 2025 में भी जारी रहेंगे, जो अमेरिका-चीन संबंधों तथा क्षेत्रीय तनाव से उत्पन्न होंगे। मूडीज का आकलन है कि ताइवान जलडमरूमध्य या कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य संघर्ष की आशंका कम है। खासकर अमेरिका-चीन संबंधों के चलते तनाव उच्चस्तर पर बना रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...