20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedनिया शर्मा ने समंदर किनारे अपने किलर मूव्स से बढ़ाया पारा तो...

निया शर्मा ने समंदर किनारे अपने किलर मूव्स से बढ़ाया पारा तो अली गोनी ने ली चुटकी, दीपिका सिंह का उड़ाया मजाक!

Published on

इन दिनों ‘उई अम्मा’ के अलावा सुनिधि चौहान और सान्या मल्होत्रा का एक सिजलिंग सॉन्ग AANKH भी ट्रेडिंग लिस्ट में शुमार है। इस गाने पर हर कोई रील्स बना रहा है। पहले संध्या बींदणी उर्फ दीपिका सिंह ने अपने डांस मूव्स से सबको हैरान किया था। वहीं, अब निया शर्मा भी समंदर किनारे मिनी स्कर्ट में इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद कुछ ने तो खूब तारीफ की है और कुछ ने खिल्ली भी उड़ाई है।

निया शर्मा को आखिरी बार ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा गया था। हालांकि उनका नाम सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के लिए भी कंफर्म बताया गया था। लेकिन मेकर्स से कुछ बात ऐन मौके पर बनी नहीं। इसलिए वह इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। लेकिन इंटरनेट पर एक्ट्रेस अपने दिलकश अवतार और अदाओं से सुर्खियों में छाई रहती हैं। कई बार कपड़ों की वजह से इनकी थू-थू होती है लेकिन ये अपनी दुनिया में मस्त रहती हैं।

अली गोनी ने निया शर्मा के डांस रील पर ली चुटकी
अब निया शर्मा ने समंदर किनारे सफेद रंग की मिनी स्कर्ट और मैचिंग टैंक टॉप में सुनिधि और सान्या के म्यूजिक वीडियो पर ठुमकती दिख रही हैं। अंत में समंदर से भी खेल रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद अली गोनी ने सवाल किया- किसने बेहतर किया, निया शर्मा या दीपिका सिंह? और फिर खुद ही जवाब दिया, ‘निया यार ये भी कोई पूछने की बात है, जाहिर तौर पर दीपिका।’

दीपिका सिंह और निया शर्मा को लोगों ने क्या कहा?
दरअसल, दीपिका ने भी इस गाने पर रील बनाकर 25 दिसंबर, 2024 को इंस्टा पर शेयर किया था। जिस पर लोगों ने चुटकी ली थी और कहा था कि इतना भी एडिट न करो कि सर में दर्द हो जाए। एक ने लिखा था, ‘कितना खूबसूरती से गाना खराब कर दिया। वाह दीदी।’ एक ने लिखा, ‘डांस नहीं आता, शर्म तो आती होगी।’ वहीं निया शर्मा के डांस पर एक यूजर ने लिखा, ‘अरे ये क्या हुआ अचानक से, ये कौन सा डांस था?’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये कैसे छटपटा रही है, क्या हुआ?’

Latest articles

जालंधर में ‘आप’ का भारी बवाल: भाजपा में गए सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन, हरभजन सिंह के घर पर लिखा ‘गद्दार’

जालंधर। पंजाब की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच शनिवार को जालंधर की सड़कों...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...