20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedTVS ने कर दिया खेल! ऑटो एक्सपो में पेश किया दुनिया का...

TVS ने कर दिया खेल! ऑटो एक्सपो में पेश किया दुनिया का पहला सीएनजी स्कूटर ‘Jupiter CNG’

Published on

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (BMGE 2025) में दुनिया का पहला सीएनजी स्कूटर पेश कर सबको हैरान कर दिया. कंपनी ने इस मोटर शो में अपनी नए ‘Jupiter CNG’ स्कूटर के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया है. ये पहला ऐसा स्कूटर है जो कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ आता है. तो आइये देखें कैसा है ये सीएनजी स्कूटर और आप कब इसकी सवारी कर सकेंगे.

कैसा है Jupiter 125 CNG:
दिलचस्प बात यह है कि शोकेस किया गया जुपिटर 125 सीएनजी पिछले जेनरेशन मॉडल पर बेस्ड है. इस स्कूटर का लुक और डिज़ाइन पारंपरिक जुपिटर जैसा ही है. लेकिन इसके मैकेनिज़्म और पावरट्रेन में काफी बदलाव किया गया है. इसके अलावा स्कूटर के पैनल पर CNG की बैजिंग भी दी गई है. चूकिं ये कॉन्सेप्ट मॉडल है तो अभी कंपनी ने इसके बॉडी पैनल इत्यादि पर कोई बड़ा काम नहीं किया है.

इंजन मैकेनिज़्म की बात करें तो शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल में कंपनी ने 124.8-सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड बाई-फ्यूल इंजन का इस्तेमाल किया है. ये इंजन 7.2 हॉर्सपावर और 9.4 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसकी अधिकतम गति 80.5 किमी प्रति घंटा है.

कहा हैं CNG सिलिंडर:
Jupiter CNG पर जब आपकी पहली नज़र पड़ती है तो सबसे बड़ा सवाल दिमाग में यही आता है कि, इसमें सीएनजी सिलिंडर को कहां लगाया गया है. कंपनी ने स्कूटर के सीट के नीचे सीएनजी सिलिंडर दिया है. TVS जुपिटर 125 बाई-फ्यूल में पेट्रोल के लिए 2 लीटर का टैंक मिलता है और CNG के लिए 1.4 किलोग्राम का सिलेंडर दिया गया है. ये कॉन्सेप्ट काफी हद तक हाल ही में बजाज द्वारा लॉन्च किए गए दुनिया के पहले सीएनजी मोटरसाइकिल Bajaj Freedom CNG से मेल खाता है.

226 किमी की रेंज…!
CNG टैंक सीट के नीचे रखा गया है. फ्यूल फिलर कैप फ्रंट एप्रन में है और CNG नोजल सीट के नीचे दिया गया है. बताया जा रहा है कि, CNG और पेट्रोल मोड में ये स्कूटर संयुक्त रूप से तकरीबन 226 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा. CNG से पेट्रोल मोड में स्विच करने के लिए एक सिंपल बटन दिया गया है जिसे दबाते ही आप फ्यूल मोड को चेंज कर सकते हैं. इसे स्विच बॉक्स पर जगह दिया गया है

मिलते हैं ये फीचर्स:
फीचर्स की बात करें तो जुपिटर 125 CNG में LED हेडलाइट, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, ऑल-इन-वन लॉक और साइड स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है. इसमें कई की रीडआउट के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. इसका इंजन TVS के पेटेंटेड इको-थ्रस्ट फ्यूल-इंजेक्शन और इंटेलिगो तकनीक के साथ आता है. जुपिटर 125 सीएनजी में मेटल-मैक्स बॉडी दिया गया है. टीवीएस का कहना है कि 125-सीसी कैटेगरी में इसकी सीट सबसे बड़ी है.

कब लॉन्च होगा ये स्कूटर:
हालांकि अभी टीवीएस मोटर ने इस सीएनजी स्कूटर के कॉन्सेप्ट को शोकेस मात्र किया है. इसके अलावा ये अभी कॉन्सेप्ट लेवल पर है तो प्रोडक्शन रेडी मॉडल तक पहुचने में इस थोड़ा समय लगेगा. इसके अलावा कंपनी ने अभी Jupiter CNG के लॉन्च टाइम लाइन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन इतना तय है कि बाजार में आने के बाद ये स्कूटर धमाल मचाएगा.

Latest articles

जालंधर में ‘आप’ का भारी बवाल: भाजपा में गए सांसदों के खिलाफ प्रदर्शन, हरभजन सिंह के घर पर लिखा ‘गद्दार’

जालंधर। पंजाब की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच शनिवार को जालंधर की सड़कों...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...