18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'कोई कब और कहां डुबकी लगाएगा, बीजेपी वाले नहीं तय कर सकते',...

‘कोई कब और कहां डुबकी लगाएगा, बीजेपी वाले नहीं तय कर सकते’, अखिलेश को घेरने पर भड़कीं डिंपल यादव

Published on

मैनपुरी

यूपी के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने मिल्‍कीपुर उपचुनाव में जीत का दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि उपचुनाव की घोषणा होते ही बीजेपी सरकार के इशारे पर मिल्‍कीपुर में संघ और विहिप जैसे संगठन सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी की सभी साजिशों को नाकाम करते हुए जनता सपा प्रत्‍याशी को ही वोट देगी।

मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंची डिंपल यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हरिद्वार में डुबकी लगाने के सवाल का जवाब भी दिया। डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता ये नहीं तय कर सकते कि कौन कहां डुबकी लगाएगा। ये हमारा अधिकार है कि हम कब और कहां जाकर गंगा में डुबकी लगाएंगे। बीजेपी के लोग देश का भविष्‍य खराब करना चाहते हैं।

पांच फरवरी को पड़ेंगे वोट
आपको बता दें कि पांच फरवरी को अयोध्‍या के मिल्‍कीपुर में उपचुनाव होना है। आठ फरवरी को नतीजे आएंगे। सपा ने यहां से अयोध्‍या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा ने कोई उम्‍मीदवार नहीं घोषित किया है। सपा और बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता अपने प्रत्‍याशी की जीत के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

टीटी नगर पुलिस पर बर्बरता के आरोप: चोरी कबूल करवाने के लिए रातभर पीटा

भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे...

आईसीएसई-आईएससी रिजल्ट घोषित: भोपाल की कृष्णाली मर्चेंट बनीं स्टेट टॉपर, संस्कार वैली के दक्ष भटनागर को 99.25% अंक

भोपाल। काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा वर्ष 2026 की कक्षा...

राजधानी में आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्लाबोल: न्यूनतम वेतन को लेकर नीलम पार्क में धरना, सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी

भोपाल। अपनी लंबित मांगों और न्यूनतम वेतन में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर के ठेका...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...