18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालराजधानी में आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्लाबोल: न्यूनतम वेतन को लेकर नीलम पार्क...

राजधानी में आउटसोर्स कर्मचारियों का हल्लाबोल: न्यूनतम वेतन को लेकर नीलम पार्क में धरना, सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी

Published on

भोपाल। अपनी लंबित मांगों और न्यूनतम वेतन में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर के ठेका श्रमिक, अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों ने राजधानी के नीलम पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए हजारों कर्मचारियों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे सामूहिक आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घोषित 12,425 से 16,769 रुपए का वेतन अपर्याप्त है; कर्मचारियों की मांग है कि इसे बढ़ाकर कम से कम 26 हजार रुपए किया जाए। उन्होंने यह भी एलान किया कि यदि समाधान नहीं निकला, तो 6 जुलाई को जबलपुर हाईकोर्ट के सामने बड़ा प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में हो रहे शोषण का मुद्दा भी उठाया।

नर्मदापुरम से आए राजस्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे बीएलओ, केवाईसी और फार्मर आईडी जैसे महत्वपूर्ण काम तो कराए जाते हैं, लेकिन मानदेय के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जाती है। आलम यह है कि एक खसरा पंजीयन के बदले मात्र 8 रुपए का भुगतान किया जा रहा है और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत और आयुष जैसे विभागों में आज भी हजारों कर्मचारी 3 से 8 हजार रुपए के अल्प वेतन पर काम कर रहे हैं, जो केंद्र सरकार के मानकों का सीधा उल्लंघन है। आंदोलनकारियों ने सरकार से आउटसोर्स व्यवस्था की समीक्षा करने, न्यूनतम वेतन की गारंटी देने और नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...