16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: राहुल की रैली से पहले BJP का बड़ा दांव, जीजी फ्लाईओवर...

MP: राहुल की रैली से पहले BJP का बड़ा दांव, जीजी फ्लाईओवर का नाम बदलकर किया अंबेडकर ब्रिज

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के इंदौर में अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को होने वाली राहुल गांधी की महारैली से पहले बीजेपी ने बड़ा दांव चला है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवनिर्मित भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन कर नाम अबंडेकर ब्रिज रख दिया है. इससे पहले इस फ्लाईओवर को जीजी ब्रिज नाम दिया गया था. महू में 4 दिन बाद 27 तारीख को कांग्रेस की महारैली है. जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे. इस दौरान कांग्रेस की तरफ से जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा निकाली जाएगी.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया. लेकिन बड़ी बात यह कि अब तक सरकारी होर्डिंग्स से लेकर पत्रों में यहां तक की कार्यक्रम के मंच पर इस फ्लाईओवर का नाम जीजी एलिवेटेड कारिडोर रखा गया था, लेकिन गुरुवार को अचानक मंच से डॉक्टर मोहन यादव ने इसका नाम जीजी से बदलकर बाबा अंबेडकर कर दिया.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने अंबेडकर जी के पंच तीर्थ की स्थापना की. अंबेडकर जी के जन्म स्थान महू में भी हमने पवित्र धाम बनाने का काम किया. अंबेडकर जी ने जहां शिक्षा ली, उसका अभी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा है. वहीं, अंबेडकर जी ने जहां कार्य किया और जहां शरीर त्यागा. इसके अलावा जहां इंग्लैंड में पढ़ाई की, उन सभी पांच जगह तीर्थ बनाने का काम प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी ने किया है.

ऐसे में हम जब ब्रिज बना रहे हैं तो इस ब्रिज का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर करने की घोषणा करते हैं. सीएम ने कहा कि यह 154 करोड़ रुपये की लागत से बना भोपाल का सबसे लंबा फ्लाई-ओवर है. जिसे ‘अंबेडकर ब्रिज’ नाम दिया गया है. करीब पौने तीन किलोमीटर लंबा यह फ्लाई-ओवर शहर के ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार लाने में मददगार होगा.

साथ ही पीक आवर्स में यात्रियों को राहत प्रदान करेगा. भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाई-ओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है. इससे करीब 60 फीसदी ट्रैफिक का लोड कम हो जाएगा. फ्लाई-ओवर से एक रास्ता डीबी मॉल चौराहे से भोपाल हाट (मंत्रालय मार्ग) की ओर जाती है, जिससे वल्लभ भवन और अरेरा हिल्स पर स्थित सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पीक आर्वस में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...