17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिफर्जीवाल, गाली-गलौज पार्टी... मोदी का 'छोटा रिचार्ज', बीजेपी, AAP और कांग्रेस के...

फर्जीवाल, गाली-गलौज पार्टी… मोदी का ‘छोटा रिचार्ज’, बीजेपी, AAP और कांग्रेस के बीच तल्खी से गर्माया राजनीतिक माहौल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कटाक्ष, नारों, वन लाइनर और एआई से बने ‘मीम’ के सहारे आर-पार की लड़ाई जारी है। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने भाजपा को “भारतीय झूठा पार्टी” और “गाली-गलौज पार्टी” कहा है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘आप’ को ‘आप-दा’ और अरविंद केजरीवाल को ‘घोषणा मंत्री’ कहा है। ऐसे में वाकयुद्ध तेज हो चला है।

केजरीवाल को बताया मोदी का ‘छोटा रिचार्ज’
कांग्रेस भी पीछे नहीं रही है और उसने केजरीवाल को ‘फर्जीवाल’ और मोदी का ‘छोटा रिचार्ज’ करार दिया। जैसे-जैसे राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है, ‘मीम’, ‘वन-लाइनर’ और कटाक्षपूर्ण टिप्पणियां जोर पकड़ने लगी हैं। दिल्ली में एक बार फिर सत्ता में आने की जुगत में लगी आम आदमी पार्टी (आप) ने सालाना दो करोड़ नौकरियां देने जैसे वादों को पूरा करने में कथित रूप से विफल रहने को लेकर भाजपा पर निशाना साधने के लिए “भारतीय झूठा पार्टी” जैसे शब्द गढ़े हैं।

बीजेपी संकल्प पत्र को विनाश-पत्र
केंद्र की भाजपा नीत सरकार की कर व्यवस्था को “कर आतंक” करार देते हुए, आप प्रमुख केजरीवाल ने हाल में मध्यम वर्ग पर केंद्रित सात सूत्री ‘घोषणापत्र’ जारी किया और आरोप लगाया कि भाजपा कर संग्रह के लिए इस वर्ग का शोषण करती है, जबकि उसके मुद्दों की अनदेखी करती है। ‘आप’ ने केजरीवाल की मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं का गुणगान करके भाजपा के घोषणापत्र पर पलटवार किया है। पार्टी ने बीजेपी के वादों पर सवाल उठाते हुए उसके ‘संकल्प पत्र’ को ‘विनाश पत्र’ करार दिया।

‘राम भक्त बनाम रावण भक्त’
आप ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए भाजपा को ‘रावण भक्त’ जबकि खुद को ‘राम भक्त’ बताया है। आप ने रमेश बिधूड़ी और शहजाद पूनावाला जैसे भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों का हवाला देते हुए भाजपा को “गली-गलौच पार्टी” करार दिया है। दूसरी ओर, भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाया है तथा ‘आप’ के गढ़े विमर्श का मुकाबला करने के लिए अपने राष्ट्रीय नेताओं की लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश की है। मोदी ने आप को “आप-दा” कहा है और आरोप लगाया है कि केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री रहने के दौरान कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार हुआ है।

5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
बीजेपी ने केजरीवाल के लिए ‘घोषणा मंत्री’ शब्द भी गढ़ा है। उन पर पांच फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले अंतहीन वादे करने का आरोप लगाया है। उसने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ऐसा कोई सगा नहीं है, जिसको महाठग ने ठगा नहीं।’ इस बीच, कांग्रेस ने आप और भाजपा दोनों पर हमले तेज कर दिए हैं।

अपने अभियान में “आप के पाप का पर्दाफाश” जैसे नारे लगाने और केजरीवाल को बार-बार “बहरूपिया” कहकर संबोधित करने वाली कांग्रेस को उम्मीद है कि वह अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों की कथित कमियों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकेगी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Latest articles

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत: मां ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने...

पारिवारिक विवाद से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, दो मासूम बच्चों के पास फंदे पर मिला शव

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में बुधवार रात एक...

भोपाल में 70 किमी रफ्तार की आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 300 बिजली फीडर ठप; प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशवासियों को...

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...