17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव: AAP का पूर्वांचल के वोटरों पर फोकस, बनाई 7 टीमों...

दिल्ली चुनाव: AAP का पूर्वांचल के वोटरों पर फोकस, बनाई 7 टीमों की टास्क फोर्स

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचली वोटरों को टारगेट करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है. इस टास्क फोर्स का नेतृत्व आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं.सूत्रों के मुताबिक, AAP ने पूर्वांचली वोटरों को टारगेट करने के उद्देश्य से लोकसभा क्षेत्रवार 7 टीमें बनाई हैं. ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में पूर्वांचल के वोटरों पर फोकस कर रही है.

AAP के सूत्र बताते हैं कि ये टीमें डोर टू डोर कैंपेन, पैम्फलेट और वीडियो के जरिए शहजाद पूनावाला समेत बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों को दिखाकर पूर्वांचलियों की भावनाओं का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं. संजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही टास्क फोर्स का काम बीजेपी को पूर्वांचल के लोगों का विरोधी बताना है. वहीं, बीजेपी ने भी अपने ध्यान पूर्वांचली समुदाय के वोट बैंक पर केंद्रित रखा है और उसके नेताओं ने व्यापक झुग्गी प्रवास अभियान चलाया है.

5 फरवरी को होगी वोटिंग
बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. साल 2020 के विधानसभा चुनावों में AAP ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में AAP ने प्रचंड बहुमत के साथ 67 सीटें जीती थीं. तब बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस इन दोनों चुनावों में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई थी.

Latest articles

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत: मां ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने...

पारिवारिक विवाद से तंग आकर 28 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी, दो मासूम बच्चों के पास फंदे पर मिला शव

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुंदर नगर में बुधवार रात एक...

भोपाल में 70 किमी रफ्तार की आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 300 बिजली फीडर ठप; प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेशवासियों को...

रेणुका मिश्रा बनीं नई मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीधे सीएमडी को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...