18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्य'लाडली बहनों' के वोट से सत्ता में आए, अब दिया धोखा... लाभार्थी...

‘लाडली बहनों’ के वोट से सत्ता में आए, अब दिया धोखा… लाभार्थी महिलाओं को अयोग्य ठहराने पर पटोले का तंज

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति की प्रचंड जीत के लिए बड़ा फैक्टर मानी गई लाडली बहन योजना (लाडकी बहीण योजना) को लेकर घमासान बढ़ता जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी की जीत की के बाद भी शनिवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार पर बड़ा हमला बोला। पटोले ने कहा कि अपनी प्यारी बहनों के वोटों से सत्ता में तीन भाईयों ने महाराष्ट्र की लाखों बहनों के साथ विश्वासघात किया है। पटोले ने पूछा कि योजना की शुरुआत में ही मापदंड क्यों तय नहीं किए गए? लाखों बहनों को अयोग्य ठहराकर उनके साथ धोखा किया जा रहा है।

कैसे खड़ा हुआ यह पूरा विवाद?
पटोले ने यह हमला महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री अदिति तटकरे के उस बयान के बोला है जिसमें उन्होंने कहा था कि 28 जून 2024 एवं 3 जुलाई 2024 को जारी सरकारी निर्णय के अनुसार अपात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री की लाडली बहन योजना से बाहर निकाला जा रहा है इसमें लाडली बहन योजना के तहत अब तक अपात्र घोषित की गई पांच लाख महिलाओं को सातवीं किस्त का पैसा नहीं दिया गया है। उन्हें आगे भी पैसा नहीं दिया जाएगा, लेकिन उनको पहले दिया गया पैसा वापस भी नहीं लिया जाएगा तथा न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की सरकार की कोई योजना है। सरकार ने सिर्फ एक ही योजना का लाभ देने का फैसला किया है। इतना ही अपात्र लाडली बहनों की जांच भी जा रही है।

कौन सी महिलाएं हुई प्रभावित?
सरकार ने कहा है कि सरकार की एक ही योजना का परिवार लाभ ले सकता है। मसलन अगर परिवार को किसी दूसरी योजना का लाभ मिल रहा ह तो परिवार की महिलाएं लाडली बहन योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार जो पांच लाख अपात्र घोषित हुई हैं। उनमें 2 लाख 30 हजार महिलाएं संजय गांधी निराधार योजना, 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की संख्या 1 लाख 10 हजार है। परिवार में चार पहिया वाहन वाली महिलाओं की संख्या ऐसी 1 लाख 60 हजार हैं। इसके अलावा नमो शक्ति योजना का लाभ उठाने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले शिंदे इस योजना को लेकर आए थे। महायुति की तरफ सत्ता में लौटने पर लाडली बहनों की दी जा रही राशि 2100 रुपये करने का ऐलान किया गया था। लाडली बहन योजना से महाराष्ट्र सरकार पर अतरिक्त आर्थिक बोझ आ गया है।

क्या बोले नाना पटोले?
नाना पटोले का कहना है कि मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना के जरिए सत्ता में आए बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के साथ घोर धोखा किया है। उन्होंने सभी बहनों को वोट के बदले 1500 रुपये दिए और सत्ता में आने के बाद इन बहनों को मिलने वाली सहायता राशि बंद करने का पाप कर रहे हैं। सरकार ने 5 लाख बहनों को अयोग्य घोषित कर दिया है तथा इसी तरह कुछ लाख और बहनों के अयोग्य घोषित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। यह लाभार्थी बहनों के साथ विश्वासघात बताया है। पटोले ने कहा कि एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की लाखों माताओं और बहनों को धोखा दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि योजना को लागू करते समय मापदंड तय किए गए थे, लेकिन शिंदे भाजपा सरकार ने वोट पाने के लिए इसे नजरअंदाज कर दिया और अब सत्ता में आने के बाद वे मापदंड लागू कर रहे हैं और बहनों को पैसे देना बंद कर रहे हैं।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...