17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिहार के बाद विधायकों की बैठक में क्या-क्या बोले अरविंद केजरीवाल? आतिशी...

हार के बाद विधायकों की बैठक में क्या-क्या बोले अरविंद केजरीवाल? आतिशी ने बताया पार्टी का फ्यूचर प्लान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी न केवल सत्ता से बाहर हुई है बल्कि अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज और सोमनाथ भारती जैसे कई दिग्गज नेता भी हार गए हैं। हार के बाद आज पहली बार आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सीएम आतिशी भी मौजूद रही, जिसमें केजरीवाल ने पार्टी के फ्यूचर एजेंडे को लेकर चर्चा की।

अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई यह बैठक खत्म होने के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नवनिर्वाचित 22 विधायकों की मीटिंग ली थी। केजरीवाल ने विधायकों को दिशा निर्देश दिए कि जनता के सभी काम करने हैं।

आतिशी ने बताईं मीटिंग की बड़ी बातें
सीएम आतिशी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है क विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाना और सरकार की जवाबदेही तय कराना। आम आदमी पार्टी इस पर जवाबदेही तय करेगी, क्योंकि उन्होंने कहा था कि पहली मींटिग में महिलाओं को पैसे देंगे।

आतिशी ने कहा कि हम इस पर भी ध्यान रखेंगे कि आप द्वारा चलाई गई जनहित योजनाओं में कोई दिक्कत ना हो और वो जारी रहें। आतिशी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। हार पर मंथन चल रहा है, हम जनादेश को स्वीकार करते हैं।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व सीएम आतिशी ने मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा कि जितनी गुंडागर्दी से ये चुनाव लड़ा गया है, ऐसा कभी नहीं हुआ। इसमें प्रशासन की भागीदारी रही। आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने जो वादों किए हैं, उन्हें आम आदमी पार्टी पूरे कराएगी। आतिशी ने कहा कि अभी विश्लेषण चल रहा है कि AAP क्यों हारी, लेकिन ये दिल्ली की जनता का जनादेश है, हम जनादेश का सम्मान करते हैं।

आतिशी बोलीं नहीं देखा कभी ऐसा चुनाव
आतिशी ने कहा कि ये चुनाव इतनी गुंडागर्दी के साथ हुआ, ऐसा चुनाव दिल्ली के इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। जहां खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, खुलेआम शराब बांटी जा रही है, पुलिस बंटवा रही है, और जो भी इसकी शिकायत कर रहा है उसे जेल में डाला जा रहा है लेकिन हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं और एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। वह 62 से 22 पर आकर सिमट गई है। पार्टी ने सरकार गंवा दी है, जो कि पिछले दस साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज थी। वहीं बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...