17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में नई सरकार बनते ही ब्यूरोक्रेसी में भी बड़े बदलाव की...

दिल्ली में नई सरकार बनते ही ब्यूरोक्रेसी में भी बड़े बदलाव की संभावना, अब तक तालमेल की कमी के चलते फंसा था पेच

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में नई सरकार के गठन का असर प्रशासनिक हलकों में भी देखने को मिलेगा। खासतौर से दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव होने की संभावना है। चूंकि अब केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है और दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार होगी। एलजी भी केंद्र सरकार द्वारा ही नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली का प्रशासन अब ज्यादा स्मूद तरीके से चल सकेगा। अधिकारियों की नियुक्ति से लेकर उनकी ट्रांसफर पोस्टिंग के मसले पर कोई बड़ा टकराव राज्य और केंद्र सरकार के बीच या राज्य सरकार और एलजी के बीच देखने को नहीं मिलेगा। इससे जो प्रशासनिक स्थिरता आएगी, उससे कामकाज में सुधार होने की उम्मीद है। खासकर लंबित पड़े कामों में तेजी आएगी।

दिल्ली में खाली पड़े हैं कई अफसरों के पद
दिल्ली में लंबे समय से NCCSA की बैठक नहीं होने के कारण खाली पड़े पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति, सीनियर लेवल पर ट्रांसफर पोस्टिंग और पहले से चल रहे अनुशासनात्मक कार्रवाइयों से जुड़े कई अहम मामले पेंडिंग पड़े हैं। नए पदों के गठन की प्रक्रिया भी अटकी हुई है। नई सरकार का गठन होते ही ये सारे काम तेजी से होने की उम्मीद है। इसमें कोई बड़ी अड़चन भी नहीं आएगी। नई सरकार अपनी जरूरतों के हिसाब से न केवल अधिकारियों की तैनाती करेगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने और जवाबदेही तय करने के लिए कुछ नए निर्देश भी जारी कर सकती है। खासतौर से अधिकारियों को जनता के बीच जाकर फीडबैक लेने और खुद फील्ड में उतरकर योजनाओं और कामों का जायजा लेने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

AAP सरकार और अधिकारियों में थी तालमेल की कमी
पिछली सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की अधिकारियों के साथ तालमेल में जो कमी नजर आई और दोनों पक्षों के बीच जिस तरह के टकराव की स्थिति बनी रही, उसके अब काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्थिरता आने से अधिकारियों को भी काम करने में आसानी होगी और उनके बीच भी खेमेबाजी कम होगी। पड़ोसी राज्यों में भी बीजेपी की सरकार होने से कई काम आसान होंगे। खासकर प्रदूषण और पानी के मुद्दे पर पड़ोसी राज्यों के साथ दिल्ली बेहतर तालमेल के साथ काम करती नजर आ सकती है।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...