17.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिसंसद सत्र में शामिल हो सकेंगे सांसद राशिद इंजीनियर, दिल्ली हाईकोर्ट ने...

संसद सत्र में शामिल हो सकेंगे सांसद राशिद इंजीनियर, दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी दो दिन की कस्टडी पैरोल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर कश्मीर के लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर को दो दिन की कस्टडी पैरोल दी है। यह पैरोल टेरर फंडिंग केस में दी गई है। इससे वे चल रहे संसद के बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे। जस्टिस विकास महाजन की पीठ ने राशिद इंजीनियर को 11 और 13 फरवरी को संसद में उपस्थित होने की अनुमति दी। अदालत ने कहा कि उनके साथ पुलिस का पहरा रहेगा। उन पर कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। जैसे कि वो फोन, इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते और ना ही मीडिया या किसी और से बात कर सकते हैं।

पुलिस कस्टडी में संसद जाएंगे राशिद इंजीनियर
दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि पुलिस कस्टडी में ही सांसद राशिद इंजीनियर को लोकसभा ले जाया जाएगा और वापस लाया जाएगा। संसद के अंदर सुरक्षा व्यवस्था महासचिव के साथ विचार-विमर्श करके तय की जाएगी। इससे पहले अदालत ने 7 फरवरी को उनकी कस्टडी पैरोल की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट ने सोमवार को उन्हें दो दिन की कस्टडी पैरोल दी है। इससे वह मौजूदा संसद के बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे।

बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए गए थे कोर्ट
राशिद इंजीनियर ने बजट सत्र में हिस्सा लेने को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद NIA कोर्ट ने उन्हें कानूनी उलझन में छोड़ दिया। NIA कोर्ट के पास सांसदों/विधायकों के मामलों को देखने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अंतरिम कस्टडी पैरोल मांगी। NIA की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और अधिवक्ता अक्षय मलिक ने इस मांग का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि राशिद को संसद में हिस्सा लेने का कोई अंतर्निहित अधिकार नहीं है। उन्होंने पैरोल का कोई स्पष्ट उद्देश्य भी नहीं बताया है।

कोर्ट में सुरक्षा को लेकर हुई बहस
लूथरा ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि राशिद को संसद में प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट की आवश्यकता होगी, जो परिसर के अंदर सशस्त्र कर्मियों पर प्रतिबंधों के कारण मुश्किलें पैदा करता है। उन्होंने तर्क दिया कि कस्टडी पैरोल एक सांसद का निहित अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसे अनुरोध आमतौर पर शादी या शोक जैसे व्यक्तिगत कारणों से दिए जाते हैं।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...