18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिअमानतुल्लाह खान के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मौके पर नहीं मिले AAP...

अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मौके पर नहीं मिले AAP विधायक, क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली:

ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान मुश्किल में फंस गए हैं। आप विधायक और उनके समर्थकों पर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। यह मामला जामिया इलाके में हुई, जहां दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम हत्या के एक आरोपी शाहवेज खान को गिरफ्तार करने गई थी। आरोप है कि अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की और आरोपी को भागने में मदद की। इसी मामले को लेकर लेकर दिल्ली पुलिस की टीम उनके घर पहुंची है, हालांकि AAP विधायक मौके पर नहीं मिले।

क्या है पूरा मामला
पुलिस मामले को लेकर अमानतुल्लाह खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। जामिया नगर में क्राइम ब्रांच की टीम हत्या के आरोपी शाहवेज खान को पकड़ने पहुंची थी। तभी अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे गए। आरोप लग रहा कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इसी बीच आरोपी शाहवेज खान मौके से फरार हो गया।

अमानतुल्लाह के घर क्यों पहुंची पुलिस
पुलिस का कहना है कि अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने जानबूझकर पुलिस के काम में रुकावट डाली और आरोपी को भगाने में मदद की। घटना के समय खुद विधायक अमानतुल्लाह खान भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपी शाहवेज खान की तलाश में जुटी है।

नहीं मिले विधायक तो वापस लौटी टीम
सरकारी काम में बाधा डालने और हत्या के आरोपी को भगाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस की टीम पूछताछ के लिए अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है। हालांकि, ओखला विधायक इस दौरान अपने घर पर मौजूद नहीं थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने घर में चेकिंग भी किया कि क्या अमानतुल्लाह खान अपने घर पर हैं या नहीं। जब विधायक नहीं मिले तो पुलिस टीम वहां से रवाना हो गई।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...