18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'जीडीपी का क्या हुआ, डिजिटल इंडिया और ड्रोन...', अखिलेश यादव ने संसद...

‘जीडीपी का क्या हुआ, डिजिटल इंडिया और ड्रोन…’, अखिलेश यादव ने संसद में मोदी सरकार को घेरा

Published on

नई दिल्ली

संसद के चालू बजट सत्र का आज आठवां दिन है. आज भी दोनों सदनों में आम बजट 2025-26 पर चर्चा जारी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम पांच बजे लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी. राज्यसभा में आज कार्यवाही का समय दो घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है. सदन की कार्यवाही रात आठ बजे तक चलेगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि चांद पर पहुंचने से क्या फायदा जब जमीन की समस्याएं आपको नहीं दिखतीं. वो ड्रोन कहां हैं, डिजिटल इंडिया बोलने वाले डिजिट नहीं दे पा रहे कि कितने लोग मरे और कितने लोग खो गए हैं. एक अखबार में फ्रंट पेज पर एक विज्ञापन था जिसमें एक जानवर जेल के अंदर है. उसी दिन सरकार को जगाने के लिए लिखा कि डिजिटल इंडिया करते करते साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट और लूट कितनी बढ़ गई है. जो विज्ञापन दिया, भारतीय रिजर्व बैंक से सवाल है कि किसको चित्रित कर रहे हैं, क्या ये कोई प्रतीकात्मक चित्रण है. यदि हां तो वह जानवर किसकी जिम्मेदारी है. जनता इसके लिए मानहानि का दावा भी कर सकती है. आरबीआई ऐसा दिखाना चाह रहा है तो आरबीआई का ये रवैया घोर निंदनीय है. आरबीआई ऐसे विज्ञापनों से नहीं, अपने सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त करे. डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से लाखो-लाख नहीं लूटा जा रहा. उसके लिए कौन जिम्मेदार है. जो बजट दिया है, उसमें जो निकल के आ रहा है. पीडीए के लिए कुछ भी नहीं है. जोलोग अपनी जीडीपी की कितनी कहानियां बताते थे. क्यों कम होती जा रही है. आज अगर हम 87 रुपये लेकर ही एक डॉलर ले सकते हैं. कभी डॉलर के नीचे रुपये के गिरने की कहानी किसी से जोड़ दी गई थी. ये देश के आर्थिक विकास की स्थिति पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है. खाई कितनी है, इनके आंकड़े बता रहे हैं. मुट्ठीभर लोगों के पास पूरे देश की संपदा पहुंच गई. 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन बांटना पड़ रहा है. जिन परिवारों को आप राशन दे रहे हैं, उन परिवारों की पर कैपिटा इनकम क्या है. सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जो 80 करोड़ लोग राशन पा रहे हैं, उनकी पर कैपिटा इनकम क्या है. एक बहुत प्रिय काम सरकार का है, नाम बदलकर इज्जत घर कर दिया गया. छत्तीसगढ़ में एक बुजुर्ग मां ने बकरी बेचकर शौचालय बनाया और पीएम ने उनका सम्मान किया. सवाल है कि बकरी उसे क्यों बेचनी पड़ गई. आपकी स्कीम जमीन पर नहीं पहुंच रही है. ये सरकार की जिम्मेदारी है. जो शौचालय बनाए हैं, किसी में पानी नहीं पहुंचता. डबल इंजन बहुत सुनते थे, इस बजट में दो इंजन और बढ़ गए हैं. चार इंजन वाला बजट है. लगता है कि एक के बाद एक इंजन खराब हो गया होगा इसलिए चार इंजन लगाने पड़ रहे. ये जनता को धोखा दे रहे. यूपी में डबल इंजन की सरकार डबल ब्लंडर कर रही है. पहला इंजन किसान और कृषि का है. आजतक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई. कई किसान नेता आंदोलन कर रहे हैं. इस सरकार के पास जो विकसित भारत का सपना दिखा रही है, किसानों की आय दोगुनी करने का रो़डमैप नहीं है. हजारों किसानों की जान चली गई लेकिन एमएसपी की गारंटी नहीं मिल रही है.

राज्यसभा में टीएमसी सांसद के बयान पर हंगामा, नड्डा बोले- भाषा असंसदीय, एक्सपंज करें
राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले के बयान पर हंगामा हो गया. बजट पर चर्चा के दौरान साकेत गोखले ने आयकर से लेकर हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी तक, सरकार पर सवाल उठाए. राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने साकेत गोखले की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कई जगह असंसदीय भाषा का उपयोग किया गया है. इसे एक्सपंज करें. आसन से पी विल्सन ने कहा कि चीटिंग शब्द असंसदीय है. उसे हटा दिया जाएगा.

Latest articles

8 दिन से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

भोपाल। राजधानी के हमीदिया रोड स्थित ऑटो हाउस गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीते जज सास और पति के शुरुआती 18 घंटे

भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 14...

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...