18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली सीएम का नाम हो गया तय! जानें अमित शाह और जेपी...

दिल्ली सीएम का नाम हो गया तय! जानें अमित शाह और जेपी नड्डा की एक घंटे की बातचीत का क्या निकला नतीजा

Published on

दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए चार दिन बीत चुके हैं. अब तक बीजेपी की ओर से दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया है. अलग-अलग चेहरों के दावे किए जा रहे हैं लेकिन बीजेपी हाई कमान का दावों के उलट फैसले लेने का तरीका पुराना है. मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के दौरान यह देखा जा चुका है. ऐसे में सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि कल रात को इस मामले में हुई दो दिग्गजों की बैठक के बाद जो अंदरूनी खबरें आ रही हैं, वो यह बता रही हैं कि 16 फरवरी के बाद कभी भी नाम का एलान हो सकता है.

गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंगलवार रात को करीब एक घंटे तक बैठक चली. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली में सरकार गठन और मुख्यमंत्री के लिए संभावित नामों पर चर्चा हुई और यह फैसला लिया गया कि 16 फरवरी के बाद बीजेपी के विधायक दलों की बैठक होगी और इसी के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा.अमित शाह से हुई मुलाकात से पहले जेपी नड्डा दिल्ली के कुछ विधायकों से भी मिले थे. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इन विधायकों से मुलाकात कर सीएम के नाम को लेकर उनका मन टटोला था. हालांकि विधायकों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया था.

परवेश वर्मा, महिला मुख्यमंत्री या पूर्वांचली?
अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा इस लिस्ट में सबसे टॉप पर चल रहे हैं. वह चुनाव नतीजों के ठीक बाद अमित शाह से मिल भी चुके हैं. जेपी नड्डा से भी उनकी मुलाकात हो चुकी है. मोहन सिंह बिष्ट का नाम भी लिया जा रहा है.

खबरें यह भी है कि बीजेपी दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री दे सकती है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वर्तमान में बीजेपी शासित राज्यों में एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है. ऐसे में ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज को पटखनी देने वाली शिखा राय की दावेदारी मजबूत नजर आती है. वजीरपुर विधायक पूनम शर्मा और नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान का नाम भी शामिल है.

कुछ बातें जो स्पष्ट तौर पर कही जा रही है, वह यह है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री इस बार चुने गए विधायकों में से ही होगा यानी सांसदों या बाहर से किसी को लाकर यह जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. कहा यह भी जा रहा है कि बीजेपी इस साल होने वाले बिहार चुनाव को देखते हुए दिल्ली में कोई पूर्वांचल बैकग्राउंड वाला सीएम दे सकती है.

Latest articles

ट्विशा शर्मा डेथ केस: जेल में सामान्य कैदियों की तरह बीते जज सास और पति के शुरुआती 18 घंटे

भोपाल। एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 14...

पिपलानी थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद में महिला पर तलवार से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम नगर में पड़ोसियों के आपसी विवाद...

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

भोपाल। नर्मदा गेस्ट हाउस में चिकित्सा सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,...

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...