12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यबुजुर्गों को अब कितनी पेंशन मिलेगी! पढ़ें बजट घोषणा के बाद कांग्रेस...

बुजुर्गों को अब कितनी पेंशन मिलेगी! पढ़ें बजट घोषणा के बाद कांग्रेस क्यों कर रही आलोचना

Published on

जयपुर

राजस्थान की भजनलाल सरकार की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। बजट पेश होने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है, लेकिन पेंशन और सैलरी देने के लिए आवश्यक धनराशि नहीं है। उन्होंने सरकार की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले बजट में अनुमानित राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य भी पूरे नहीं किए जा सके। जूली ने इस बजट को लोकलुभावन बताते हुए इसे जनता को भ्रमित करने वाला करार दिया।

विपक्ष ने पेंशन और वेतन पर सरकार को घेरा
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में दो घंटे 19 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने कई बार विरोध जताया। बजट पेश होने के बाद टीकाराम जूली ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भजनलाल सरकार भले ही बड़ी घोषणाएं करे, लेकिन जनता को पेंशन और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए ‘न्यूनतम आय गारंटी कानून’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस कानून के तहत हर साल पेंशन में बढ़ोतरी का प्रावधान था। जूली ने दावा किया कि इस साल पेंशन की राशि 1,300 रुपये होनी चाहिए थी, लेकिन यह केवल 1,250 रुपये तक ही सीमित रह गई।

किरोड़ी लाल मीणा पर भी टिप्पणी
टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा सरकार के लिए “गले की फांस” बन चुके हैं। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान किरोड़ी लाल मीणा की अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए और कहा कि जब कृषि बजट पढ़ा जा रहा था, तब उन्हें सदन में होना चाहिए था। जूली ने फोन टैपिंग के आरोपों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा और कहा कि इस पर अब तक चुप्पी क्यों साधी गई है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजना का जिक्र
टीकाराम जूली ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2023 में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ‘राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी’ विधेयक पारित कर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी थी। इस कानून का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अतिरिक्त आय सहायता प्रदान करना था। इसके तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन का अधिकार दिया गया था और इसमें हर साल 15% की वृद्धि का प्रावधान किया गया था। नेता प्रतिपक्ष के इन बयानों के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि भजनलाल सरकार इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...