12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: नाबालिग लड़की को किडनैप कर घर ले गया, कई बार किया...

दिल्ली: नाबालिग लड़की को किडनैप कर घर ले गया, कई बार किया रेप, दोषी को 20 साल की जेल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की एक अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को 20 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील बाला डागर की अदालत ने 31 वर्षीय दोषी के खिलाफ सजा पर बहस सुनी. उस पर दुष्कर्म और अपहरण के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप तय किए गए थे.

किडनैप कर घर ले गया
अतिरिक्त लोक अभियोजक योगिता कौशिक दहिया ने बताया कि दोषी ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे अपने घर ले जाकर जुलाई 2020 में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने अदालत से कहा कि इस घृणित अपराध के लिए दोषी को कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए.

अदालत ने अपने फैसले में कहा, ‘अपराध की गंभीरता, पीड़िता और दोषी की उम्र, उनके पारिवारिक और सामाजिक-आर्थिक हालात को ध्यान में रखते हुए, दोषी को 20 साल की कठोर कैद की सजा दी जाती है.’

10.5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा
इसके अलावा, अदालत ने यह भी माना कि पीड़िता ने इस अपराध के कारण काफी मानसिक और शारीरिक कष्ट झेला है. उसे बेहतर जीवनयापन के लिए 10.5 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...