12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCBI ने 64 करोड़ रुपये के बोफोर्स घोटाले में US से मदद...

CBI ने 64 करोड़ रुपये के बोफोर्स घोटाले में US से मदद मांगी, भेजा गया जुडिशियल अनुरोध

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अमेरिका को एक लेटर ऑफ रोगेटरी (LR) भेजा है, जिसमें 64 करोड़ रुपये के बोफोर्स रिश्वत कांड के बारे में निजी जांचकर्ता माइकल हर्शमैन से जानकारी मांगी गई है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आधिकारिक चैनलों के जरिए जानकारी प्राप्त करने के लिए की गई कई कोशिशों के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद फरवरी ये गुजारिश की गई थी.

Fairfax Group के प्रमुख हर्शमैन ने 2017 में भारत का दौरा किया था और आरोप लगाया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बोफोर्स मामले की जांच को पटरी से उतार दिया था.उन्होंने दावा किया कि उन्हें 1986 में भारत के वित्त मंत्रालय द्वारा मुद्रा नियंत्रण कानूनों के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने के लिए नियुक्त किया गया था, जिनमें से कुछ बोफोर्स सौदे से जुड़े थे. उन्होंने भारतीय एजेंसियों के साथ जानकारी साझा करने की इच्छा भी जताई.

इंटरपोल के जरिए की गई अपील
CBI ने मामले में हर्शमैन के जुड़े होने के बारे में वित्त मंत्रालय से प्रासंगिक दस्तावेज मांगे, लेकिन बताया गया कि मामले से जुडे़ ऐसे कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे. एजेंसी ने 2023 और 2024 में अमेरिकी अधिकारियों को कई अनुरोध भेजे थे, साथ ही इंटरपोल के जरिए अपील भी की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

जनवरी 2025 में गृह मंत्रालय की मंजूरी और फरवरी में एक स्पेशल कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद, एजेंसी ने अमेरिकी अधिकारियों को औपचारिक LR अनुरोध के साथ आगे बढ़ना शुरू किया.

क्या है बोफोर्स मामला?
बोफोर्स मामला 1986-87 का है, जिसमें स्वीडिश हथियार निर्माता एबी बोफोर्स द्वारा 400 हॉवित्जर फील्ड गन की आपूर्ति के लिए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय राजनेताओं और रक्षा अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप शामिल हैं.यह विवाद राजीव गांधी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक घोटाला बन गया और पिछले कुछ वर्षों में यह बहस का विषय बना हुआ है.

स्वीडिश रेडियो चैनल द्वारा रिश्वतखोरी के आरोपों की पहली बार रिपोर्ट किए जाने के तीन साल बाद सीबीआई ने 1990 में मामला दर्ज किया था, जबकि 1999 और 2000 में आरोपपत्र दायर किए गए थे. दिल्ली हाई कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए 2005 में सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

सीबीआई ने 2018 में फैसले को चुनौती दी, लेकिन देरी की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज कर दी. हालांकि, एजेंसी को 2005 में एटवोकेट अजय अग्रवाल द्वारा दायर एक मौजूदा अपील में अपनी चिंताओं को उठाने की अनुमति दी गई थी.

Latest articles

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...