12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयहज यात्रा के महंगे एयर टिकट की कीमतों पर एक हफ्ते में...

हज यात्रा के महंगे एयर टिकट की कीमतों पर एक हफ्ते में फैसला ले केंद्र सरकार: सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

हज यात्रा के लिए हवाई किराए की कीमत पर सवाल उठाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से एक हफ्ते में निर्णय लेने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश केंद्र सरकार की ओर से दिए गए बयान के बाद दिया. बयान में कहा गया है कि हवाई जहाज के किराए को लेकर उठाए जा रहे सवाल के आधार पर जांच की जाएगी. सरकार के निर्णय के कारणों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि यह दिखाया जा सके कि कालीकट से जेद्दा की हज यात्रा केरल के अन्य जगहों से की जाने वाली यात्रा की तुलना में अधिक महंगी क्यों है?.

‘लिया जा रहा है 1 लाख किराया’
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं के मुताबिक 85-86 हजार की जगह एक लाख रुपये किराया लिया जा रहा है. इस आधार पर यह कृत्य मनमाना है. हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि इस बात पर विवाद नहीं है कि किराया अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा तय किया जाता है. ऐसे में नीतिगत विषय में कोर्ट द्वारा कोई राय व्यक्त करना उचित नहीं है. यदि कोर्ट द्वारा याचिका को अस्वीकार कर दिया जाता है तो यह हज यात्रियों के लिए प्रतिकूल होगा और उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. दरअसल, कालीकट से रवाना होकर जेद्दा पहुंचने वाली हज यात्रा के लिए एक लाख के हवाई किराए की कीमत पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...