12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली दंगे में पुलिसवाले पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को मिली...

दिल्ली दंगे में पुलिसवाले पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को मिली जमानत, जानिए पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

साल 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसवाले पर बंदूक तान जान से मारने की धमकी देने वाले शाहरुख पठान को कोर्ट ने जमानत दे दी है। उसको 15 दिन की अंतरिम जमानत मिली है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसके बीमार पिता की देखभाल के लिए यह जमानत दी है। शाहरुख 3 अप्रैल 2020 से जेल में है। उसे 20,000 रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने किया था जमानत का विरोध
दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने शाहरुख पर कुछ शर्तें लगाकर जमानत मंजूर कर ली। पुलिस का तर्क था कि शाहरुख एक गंभीर अपराध में शामिल है और जमानत मिलने पर वह भाग सकता है या फिर गवाहों को प्रभावित कर सकता है। पुलिस की चिंता यह भी थी कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है।

पिता की देखभाल के लिए मिली शाहरुख को जमानत
शाहरुख पठान ने अपनी जमानत याचिका में अपने पिता की खराब सेहत का हवाला दिया था। उसने बताया कि उसके पिता आरके नरेंद्र प्रकाश अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं। उसके परिवार में कोई और पुरुष सदस्य नहीं है जो उनके पिता की देखभाल कर सके। ऐसे में पिता की देखभाल के लिए उसकी उपस्थिति जरूरी है।

इन शर्तों पर मिली जमानत
कड़कड़डूमा कोर्ट ने शाहरुख पठान की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। हालांकि, कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। इसके मुताबिक-
– शाहरुख को अपना मोबाइल नंबर जांच अधिकारियों को देना होगा
– उसे फोन हमेशा एक्टिव रखना होगा
– उसे हर दूसरे दिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच जाफराबाद थाने में हाजिरी लगानी होगी
– दिल्ली दंगा मामले के किसी भी अन्य आरोपी या गवाह से वो संपर्क नहीं करेगा।

शाहरुख पर क्या है आरोप
यह मामला साल 2020 का है, जब दिल्ली दंगे सामने आए थे। इसमें काफी हिंसा और संपत्ति को नुकसान हुआ था। उसी दौरान शाहरुख पठान की तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह एक पुलिसकर्मी पर बंदूक ताने हुए नजर आया। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस घटना ने देश भर में काफी हंगामा मचाया था।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...