12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर दमघोंटू हुई हवा, ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू, जानें किन...

दिल्ली में फिर दमघोंटू हुई हवा, ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू, जानें किन चीजों पर लगी है रोक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की हवा एक बार फिर से दमघोंटू हो गई है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही शुक्रवार को दिल्ली में फिर से ग्रेडेड रेस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण की पाबंदियों को लागू कर दिया गया है। दो दिन पहले दिल्ली एनसीआर से GRAP को पूरी तरह खत्म किया गया था, लेकिन वायु प्रदूषण के बढ़ते ही शुक्रवार को एक बार फिर GRAP-1 की बंदिशें लागू कर दी गईं।

GRAP-1 लागू होने के बाद अब होटल, रेस्टोरेंट में कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल नहीं होगा। कंस्ट्रक्शन और डेमोलेशन वर्क के दौरान धूल रोकने के विशेष उपाय करने होंगे। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर रोक रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 202 रहा, फरीदाबाद का 103, गाजियाबाद का 262, गुड़गांव का 217, ग्रेटर नोएडा का 134 और नोएडा का 161 रहा।

वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची
दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आर्द्रता का स्तर 13 से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह धुंध छाए रहने और दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वहीं इस बीच एक हफ्ते तक ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता रहने के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और भी खराब हो गया। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 202 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...