15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान विधानसभा में लगे पाकिस्तानी-पाकिस्तानी के नारे, विपक्ष भी भड़का, जानें पूरा...

राजस्थान विधानसभा में लगे पाकिस्तानी-पाकिस्तानी के नारे, विपक्ष भी भड़का, जानें पूरा मामला

Published on

जयपुर

आपको याद होगा साल भर पहले जब विधानसभा चुनाव हुए थे। तब एक चुनावी सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। उस वक्त इस मुद्दे पर हंगामा हुआ तो पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि संविधान में कहां लिखा है कि पाकिस्तान को जिंदाबाद नहीं कह सकते। अब राजस्थान विधानसभा में भी पाकिस्तानी पाकिस्तानी के नारे लगे। जयपुर शहर की सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने सदन में पाकिस्तानी पाकिस्तानी नारे लगाए थे जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्पीकर और मुख्यमंत्री से विधायक गोपाल शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गोपाल शर्मा की टिप्पणी को बेहूदा और स्तरहीन – जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी को बेहुदा और स्तरहीन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक रफीक खान पर की गई यह टिप्पणी बेहूदा और स्तरहीन है। जूली ने कहा कि भाजपा नेताओं में बयानबाजी का स्तर दिनों दिन गिराने की होड़ लग गई है। इन्हें विधानसभा में बोलने और सड़क पर दिए जाने वाले भाषणों में कोई अंतर नहीं लगता है। ये भूल जाते हैं कि रफीक खान उस शेखावाटी की भूमि से आते हैं जहां सभी धर्मों के लोग सेना में जाकर इस देश के लिए फक्र से अपनी जान देते हैं। नेता प्रतिपक्ष जूली ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और सदन के नेता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि वे इस पर संज्ञान लेकर विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ऐसी टिप्पणियां असहनीय और निंदनीय हैं। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ऐसे बयानों में क्या उनकी स्वीकारोक्ति है।

जानिए क्या हुआ था पूरा मामला
विधानसभा में यूडीएच की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान ने शहरी विकास के कार्यों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस राज के काम की तुलना की। खान ने कहा कि कांग्रेस राज में बहुत काम हुए और बीजेपी राज में पिछले सवा साल में कोई भी बड़ा काम हुआ हो तो बता दीजिए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों में काफी बहस हुई। बहस के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने खड़े होकर पाकिस्तानी-पाकिस्तानी कमेंट करना शुरू कर दिया। गोपाल शर्मा की इस टिप्पणी पर कांग्रेस विधायकों ने भारी विरोध जताया।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...