12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयउफ अभी से ही चढ़ने लगा पारा! दिल्ली में रहा सीजन का...

उफ अभी से ही चढ़ने लगा पारा! दिल्ली में रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, जानिए कितना पहुंचा तापमान

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पारा तेजी से ऊपर जा रहा। दिल्ली में रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 32.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 91 फीसदी के बीच रही और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही इस साल अधिक गर्मी पड़ने और लंबे समय तक लू चलने की भविष्यवाणी की है। इसका असर मौसम के मिजाज पर नजर आने लगा है।

दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। रविवार को जो भी लोग घरों से बाहर निकले उन्हें तपती गर्मी का अहसास हो हुआ। अभी 9 मार्च ही है और अधिकतम तापमान में जबरदस्त तरीके से ऊपर जाने लगा है। ऐसे में लोगों के मुंह से बस यही निकल रहा कि अभी से ही गर्मी का ये हाल है तो आगे क्या होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.7 डिग्री अधिक था। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ।

अधिकतम पारा 32.8 डिग्री पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 91 प्रतिशत के बीच रही और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया। जिस तरह से दिल्ली का मौसम बदल रहा आने वाले दिनों में गर्मी और तेवर तीखे करेगी। ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरुरत होगी।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...