12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाकुंभ में नहाने योग्य नहीं था संगम का पानी? CPCB की नई...

महाकुंभ में नहाने योग्य नहीं था संगम का पानी? CPCB की नई रिपोर्ट में अब सब कुछ सही हो गया

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों का ‘महाकुंभ’ का आयोजन समाप्त हो चुका है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा संगम क्षेत्र में गंगा-यमुना के पानी की शुद्धता को लेकर नई रिपोर्ट जारी की गई. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सौंपी गई नई रिपोर्ट में सीपीसीबी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना नदी का पानी नहाने लायक था.

रिपोर्ट में पानी की सफाई को लेकर जानकारी
सीपीसीबी की नई रिपोर्ट में बताया गया कि पानी की जांच के लिए अलग-अलग दिनों में लिए गए सैंपल अलग-अलग नतीजे दिखा रहे थे. पानी की क्वालिटी को मापने के लिए पीएच, बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी), पानी में घुली ऑक्सीजन की मात्रा और गंदगी में मौजूद बैक्टीरिया की मात्रा देखी गई. इस दौरान पाया गया कि अलग-अलग दिनों और अलग-अलग जगह पर इन चीजों की मात्रा में बदलाव हो रहा था. इसलिए पानी की क्वालिटी सभी जगह सामान्य नहीं थी.

रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ मेला के दौरान 12 जनवरी से 22 फरवरी तक 10 स्थानों पर 20 बार पानी की जांच की गई. इस दौरान फीकल कोलिफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा 1400 थी, जो कि मानकों के नीचे था. सीपीसीबी के मुताबिक नहाने के लिए 100 मिलीलीटर पानी में 2500 एमपीएन सुरक्षित स्तर है. पानी में घुली ऑक्सीजन की मात्रा 8.7 था, जो कि 5 से ज्यादा होना चाहिए. पानी में गंदगी की मात्रा 2.56 था, जो कि 3 से कम होनी चाहिए.

17 फरवरी को सीपीसीबी ने एनजीटी को एक रिपोर्ट सौंपी थी. जिसमें बताया था कि गंगा-यमुना के पानी में तय मानक से कई गुना ज्यादा फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया हैं. महाकुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में लोगों ने नहाया, जिससे पानी में गंदगी की बैक्टीरिया बढ़ गए. सीपीसीबी द्वारा जारी नई रिपोर्ट को लेकर अब 7 अप्रैल को सुनवाई होगी. बता दें कि यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी सीपीसीबी की रिपोर्ट खारिज कर दिया था. 19 फरवरी को विधानसभा में सीएम योगी ने रिपोर्ट खारिज करते हुए कहा था कि त्रिवेणी संगम का पानी ना ही केवल नहाने लायक, बल्कि पीने योग्य भी है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...